फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manoj Chaprana removed from post of District General Secretary in Meerut

UP: मनोज चपराणा पर गिरी गाज, जिला महासचिव पद से हटाए गए, होर्डिंग को लेकर पार्टी कार्यालय पर भिड़े थे सपाई

Sat, 03 Feb 2024 08:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Feb 2024 08:50 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में होर्डिंग को लेकर सपा कार्यालय पर हुई कहासुनी मामले में मनोज चपराणा पर गाज गिरी है। उन्हें जिला महासचिव पद से हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
Manoj Chaprana removed from post of District General Secretary in Meerut
मनोज चपराणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में होर्डिंग को लेकर सपा कार्यालय पर हुई कहासुनी मामले में मनोज चपराणा पर गाज गिरी है, उन्हें जिला महासचिव पद से हटा दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी किया है।

विज्ञापन

 
जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर लगाए गए एक हॉर्डिंग पर जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी का फोटो न होने पर 27 जनवरी को को सपाइयों में कहासुनी हुई थी। इनका आठ मिनट 42 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हो हुआ था, जिसमें जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में सपाई आपस में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे थे। इस मामले से जिलाध्यक्ष ने पार्टी हाईकमान को अवगत कराया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने उनसे कहा कि अगर पार्टी कार्यालय पर कोई होर्डिंग लगाएंगे तो उसमें जिलाध्यक्ष का फोटो होना चाहिए, यह पार्टी प्रोटोकॉल है। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्रवाई की है। 

यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?

वहीं, इस संबंध में मनोज चपराणा का कहना है कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की थी, बल्कि उनके साथ ही अभद्र व्यवहार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed