फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man was dead and family searching him

जिसकी गुमशुदगी थी दर्ज, उसका दस दिन पहले हो चुका अंतिम संस्कार

Sun, 11 Jul 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
man was dead and family searching him
प्रताप को ढूंढते रहे परिजन, 10 दिन पहले हो चुका था अंतिम संस्कार
विज्ञापन

मेरठ। जिस व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कराकर परिजन तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उसका 10 दिन पहले ही अंतिम संस्कार भी हो गया। मामला सदर बाजार क्षेत्र का है। शनिवार को इसका खुलासा होने के बाद परिजन विलाप करने लगे। थानेदार ने किसी तरह परिजनों को समझाकर लौटाया।
माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी प्रताप (44) कैंट बोर्ड कर्मचारी था। एक जुलाई को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो भाई बिट्टू ने सदर बाजार थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पिछले कई दिन से परिजन प्रताप की तलाश में दर-दर भटक रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता कल्पना पांडेय के साथ वह फिर सदर बाजार थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल राणा परिजनों से पूछताछ कर ही रहे थे कि तभी एक जुलाई को देहलीगेट में दुर्घटना में मारे गए अज्ञात व्यक्ति के मामले पर चर्चा शुरू हुई। इंस्पेक्टर ने देहलीगेट थाना पुलिस से विवरण मांगा तो वहां से मृतक का फोटो भेज दिया गया। बिट्टू ने पुलिस को बताया था कि भाई जब घर से निकला था तो उसने नीले रंग की टीशर्ट और लोवर पहन रखा था। देहलीगेट थाने से फोटो आते ही सब दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, दुर्घटना में मरा व्यक्ति प्रताप ही था। उसका उसी दिन अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया गया। पहचान होते ही परिजन विलाप करने लगे। इंस्पेक्टर ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया। परिजनों में इस बात का मलाल रहा कि यदि पुलिस हादसे के बाद शव की शनाख्त का प्रयास करती तो इतने दिन तक उन्हें भटकना न पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed