फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man shot dead in dispute over transaction in Baghpat District

बागपत: लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Jul 2020 07:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Jul 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
man shot dead in dispute over transaction in Baghpat District
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार को चांदीनगर थानाक्षेत्र में चमरावल-मंसूरपुर मार्ग के एयरफोर्स स्टेशन के पास रुपये के लेनदेन में एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर अवस्था में युवक को बालैनी के देवभूमि नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


चांदीनगर थानाध्यक्ष  मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि केहरका निवासी नितिन पुत्र नंदकिशोर और अंकित पुत्र हरिप्रकाश का रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था। गांव के लोगों ने बताया की नितिन और अंकित शुक्रवार दोपहर रुपये के लेनदेन को लेकर चांदीनगर एयरफोर्स स्टेशन स्थित बैंक में आए। लौटते समय दोनों युवकों का मंसूरपुर-चमरावल मार्ग पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि नितिन को गोली मारकर अंकित फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उस ओर दौड़ पडे़। गोली नितिन के कंधे में लगी। सूचना मिलते ही नितिन के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंचे। युवक को बालैनी के देवभूमि नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। बताया कि नितिन और अंकित का विवाद आपसी रुपयों के लेनदेन का है। आरोपी अंकित फरार है, पकड़ने के लिए दबिश दी जाएगी।
  
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed