{"_id":"5f1c3d86e7877e5b2f4b83b2","slug":"man-shot-dead-in-dispute-over-transaction-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 25 Jul 2020 07:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार को चांदीनगर थानाक्षेत्र में चमरावल-मंसूरपुर मार्ग के एयरफोर्स स्टेशन के पास रुपये के लेनदेन में एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर अवस्था में युवक को बालैनी के देवभूमि नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
चांदीनगर थानाध्यक्ष मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि केहरका निवासी नितिन पुत्र नंदकिशोर और अंकित पुत्र हरिप्रकाश का रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था। गांव के लोगों ने बताया की नितिन और अंकित शुक्रवार दोपहर रुपये के लेनदेन को लेकर चांदीनगर एयरफोर्स स्टेशन स्थित बैंक में आए। लौटते समय दोनों युवकों का मंसूरपुर-चमरावल मार्ग पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद इतना बढ़ गया कि नितिन को गोली मारकर अंकित फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उस ओर दौड़ पडे़। गोली नितिन के कंधे में लगी। सूचना मिलते ही नितिन के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंचे। युवक को बालैनी के देवभूमि नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। बताया कि नितिन और अंकित का विवाद आपसी रुपयों के लेनदेन का है। आरोपी अंकित फरार है, पकड़ने के लिए दबिश दी जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/