फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man shot dead his cousin brother in muzaffarnagar district

मुजफ्फरनगर: युवक ने चचेरे भाई पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत, पुलिस मौके पर

Sun, 18 Aug 2019 11:57 AM IST
Dimple Sirohi गिरिराज सिंह, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
गिरिराज सिंह, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Aug 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
man shot dead his cousin brother in muzaffarnagar district
मृतक का फाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन और जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में रविवार सुबह एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी जान ले ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


भावुक हुईं दिव्या काकरान, वीडियो वायरल कर बयां किया दर्द, शूटर शहजर ने कही हाईकोर्ट जाने की बात
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तितावी थानाक्षेत्र के ग्राम बघरा निवासी 45 वर्षीय शाहिद पुत्र सफात को उसके चचेरे भाई अजमत पुत्र नजर ने गोली मार दी। शाहिद गोली लगते ही घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर भागे और पुलिस को सूचित किया। घायल शाहिद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना से ग्रामीणों में रोष फैल गया। वहीं पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस के अनुसार संपत्ति की बटवारे का विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed