{"_id":"5ff58424fa69bb3aa5659e26","slug":"man-murder-the-labourers-on-demanding-money-in-muzaffarnagar-district-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: मजदूरी मांगना युवक को पड़ा महंगा, राज मिस्त्री ने कैंची घोंपकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: मजदूरी मांगना युवक को पड़ा महंगा, राज मिस्त्री ने कैंची घोंपकर की हत्या
Wed, 06 Jan 2021 03:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 Jan 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मजदूर को अपनी मजदूरी के रुपये मांगना महंगा पड़ गया। मजदूरी मांगने पर युवक को कैंची से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत के कारण मेरठ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली के गांव मंडवाड़ा में राज मिस्त्री शोएब के पास सलमान (30) पुत्र सईद मजदूरी का कार्य करता था। मंगलवार देर रात सलमान अपने राजमिस्त्री के साथ अपने भाई की नाई की दुकान पर बैठा था। यहां बातचीत के दौरान सलमान ने शोएब से अपनी मजदूरी के रुपयों की मांग की। मजदूरी के रुपयों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बातचीत गाली गलौज से मारपीट तक जा पहुंची।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : कम खर्च में ज्यादा मनोरंजन: केबल टीवी से मोह भंग, ओटीटी में बढ़ी दिलचस्पी, 20 फीसदी तक बढ़ी डेटा खपत
विज्ञापन
इसी बीच शोएब ने दुकान से कैंची उठाकर सलमान पर हमला बोल दिया। गुस्साए राजमिस्त्री ने मजदूर पर कैंची से अनगिनत वार किए जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं लोगों ने शोएब को पकड़ना चाहा लेकिन वह हमला कर फरार हो गया। आनन फानन में मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन घायल सलमान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता सईद ने बुढ़ाना कोतवाली में आरोपी राज मिस्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/