{"_id":"62652db2874425522f642eed","slug":"man-murder-in-daytime-in-meerut-today-old-dispute-came-in-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: लिसाड़ी रोड पर दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: लिसाड़ी रोड पर दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
Sun, 24 Apr 2022 04:30 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 Apr 2022 04:30 PM IST
सार
मेरठ में रविवार सुबह बीच सड़क पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हत्या की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ी रोड पर रविवार को दिनदहाड़े 20 वर्षीय साजिद की सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने लिसाड़ी गेट चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट क्षेत्र के घंटे वाली गली निवासी यूनुस ने बताया कि शनिवार को बेटे राशिद का घर में शराब पीने को लेकर चाचा नौशाद जावेद शहजाद से झगड़ा हो गया था । लिसाड़ी गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी। लेकिन परिवार के लोगों ने देर रात समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सफलता के नए आयाम: मेरठ के खिलाड़ी देश-विदेश में गाड़ रहे सफलता के झंडे, प्रतिभा के दम पर बदला सरकार का रुख
विज्ञापन
रविवार सुबह साजिद लिसाड़ी रोड पर मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस लौट रहा था, तभी चाचा होने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से कई वार किए गए। जिसके बाद हमलावर स्कूटी से फरार हो गए।
पूरी वारदात बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी लगने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर ब्रह्मपुरी व लिसाड़ी गेट पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी विवेक यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।