यूपी: युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर की आपत्तिजनक पोस्ट, पीड़िता ने की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी ने तहरीर देकर बताया कि किसी ने उसकी बेटी की सोशल साइट फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी। फर्जी आईडी बनाने के बाद आरोपी ने उस पर युवती के फोटो अपलोड करने के साथ ही आपत्तिजनक और गलत पोस्ट कीं, जिससे समाज व रिश्तेदारी में युवती की बदनामी होने का खतरा उत्पन्न हो गया। पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
दूसरी ओर शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना निवासी किशोरी विगत 14 दिसंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने खामपुर रोड निवासी गौरव के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन दिन पूर्व किशोरी को बरामद कर लिया था, जबकि आरोपी फरार हो गया था। शुक्रवार देर रात पुलिस ने अपहरण के आरोपी गौरव को बड़कली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/