फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man in Muzaffarnagar angry by the police action plated his home'This house is for sale

मुजफ्फरनगर : पुलिस कार्रवाई से खफा पीड़ित परिवार ने लिखा, 'यह मकान बिकाऊ है'

Sun, 25 Nov 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 25 Nov 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
man in Muzaffarnagar angry by the police action  plated his home'This house is for sale
पीड़ित परिवार

यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस कार्यप्रणाली से क्षुब्ध पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर धमकियां देने का आरोप लगाते हुए गांव से पलायन करने का एलान करते हुए अपने मकान पर भी यह मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा कर दिया है। पीड़ित पक्ष द्वारा पलायन की घोषणा के बाद अब पुलिस उनके खिलाफ दर्ज क्रॉस केस में आरोपियों द्वारा लगाए गए आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर लिखवाए जाने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश में है।

विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के गांव जौली में करीब एक सप्ताह पूर्व इसरार पुत्र नूर अली की गांव के अफजाल व ताजिम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामूली कहासुनी के इस मामले को आरोपी लोग गांव की पंचायत में ले गए, जहां हाथ-जोड़ने और इसरार को उसके परिजनों द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बावजूद मामला शांत नहीं हुआ। आरोपियों के इशारे पर उसे सार्वजनिक रूप से पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने इसरार पर घर में घुसकर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अभी भी एक हॉस्पिटल में भर्ती है। पुलिस ने मामले में पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी अफजाल, ताजिम, हन्नान, सलीम व गुलजार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने सुलेेमान की तहरीर पर घायल इसरार के साथ ही आकिल, नूर हसन, मोनू, आदिल व भोपा निवासी तौसीफ के खिलाफ भी क्रॉस केस दर्ज कर लिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे की गंभीर हालत के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बजाय उनके इशारे पर घायल समेत उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। इससे आरोपी लोग अब पूरे परिवार को खुलेआम धमकियां दे रहे हैं, जिससे उनकी जान-माल को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

पुलिस की इस कार्यप्रणाली से क्षुब्ध पीड़ित नूर अली ने शनिवार को गांव से पलायन का एलान कर दिया। इसके साथ ही उसने अपने मकान पर यह मकान बिकाऊ है का पोस्टर भी चस्पा कर दिया है। पीड़ित पक्ष के गांव से पलायन की बात सामने आते ही थाना पुलिस बैकफुट पर आते हुए मामले से अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश में लग गई है। इसके तहत अब आरोपियों द्वारा दर्ज कराए गए क्रॉस केस में लगे आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने की बात कही जा रही है। 

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीपी सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में आया है कि सुलेमान पक्ष द्वारा पीड़ित पक्ष पर लगाए गए आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है। इस संबंध में पीड़ित नूर अली को बता दिया गया है। पीड़ित पक्ष को धमकियां दिए जाने के मामले की भी जांच कराई जा रही है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित पक्ष से बात कर उन्हें पलायन नहीं करने दिया जाएगा। सीओ भोपा राममोहन शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। निष्पक्ष जांच करते हुए किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। पीड़ित पक्ष की हरसंभव मदद करते हुए उन्हें किसी भी हाल में गांव से पलायन नहीं करने दिया जाएगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed