{"_id":"5d305a2b8ebc3e6c926ac247","slug":"man-found-dead-on-roadside-in-kharkhauda-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के खरखौदा में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के खरखौदा में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 18 Jul 2019 05:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 18 Jul 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के खरखौदा में बुधवार देर रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
खरखौदा थानाक्षेत्र के काजीपुर निवासी युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर डाली। हत्या के बाद युवक के शव को काजीपुर के रास्ते पर डालकर फरार हो गए। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसका परिजनों ने विरोध कर दिया। हालांकि पुलिस के समझाने पर ग्रामीण मान गए और युवक के शव को पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच-पड़ताल कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि युवक मेरठ के लोहियानगर स्थित क्रिकेट बॉल फैक्टरी में काम करता करता था। बुधवार को घर लौटते वक्त उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन