फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man Dies After Falling from Express Train in Meerut, Police Working to Identify Body

मेरठ: एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परतापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला क्षत-विक्षत शव

Mon, 26 Oct 2026 03:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Oct 2026 03:28 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर में रेलवे ट्रैक के पास करीब 32 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस को कपड़ों से भरा बैग और देहरादून से कोच्चि जाने वाली ट्रेन का टिकट मिला है।

विज्ञापन
Man Dies After Falling from Express Train in Meerut, Police Working to Identify Body
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र करीब 32 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके पास कपड़ों से भरा बैग और देहरादून से कोच्चि जाने वाली ट्रेन का टिकट मिला है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव
परतापुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर से करीब 200 मीटर दूर सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर जीआरपी और थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शव झाड़ियों में पड़ा था और युवक का एक हाथ कटा हुआ था। पुलिस ने आसपास तलाश कर हाथ बरामद किया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: 29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड

Trending Videos

देहरादून से कोच्चि जाने वाली ट्रेन का टिकट मिला
जांच के दौरान युवक के पास कपड़ों से भरा एक बैग मिला। पुलिस को उसके पास देहरादून से कोच्चि जाने वाली ट्रेन का टिकट भी मिला है। इस टिकट के आधार पर युवक की यात्रा से जुड़ी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है। उसने ग्रे रंग की पैंट और नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी।

मृतक की पहचान कराने में जुटी पुलिस
युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण होने की आशंका है। हालांकि, हादसे की वास्तविक परिस्थितियों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed