फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man dead body thrown in a tank after murder in sardhana Meerut, police starts investigation

मेरठ: युवक की हत्या कर शव हौज में फेंका, मुजफ्फरनगर के समोली का रहने वाला है युवक

Sun, 31 Jan 2021 04:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Jan 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
man dead body thrown in a tank after murder in sardhana Meerut, police starts investigation
murder - फोटो : amar ujala

मेरठ से सटे सरूरपुर थानाक्षेत्र के पांचली बुजुर्ग में मुजफ्फरनगर के युवक की हत्या कर शव को पास ही के जंगल में बने ट्यूबवेल की हौज में फेंक दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना ही जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह ग्रामीणों ने सरूरपुर के जसड़ राजमार्ग पर सरकारी टयूबवैल की हौज में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना ही जांच पड़ताल की और हौज में औंधे मुहं पड़े युवक के शव को बाहर निकाला। मृतक की जेब से मिले आधारकार्ड से उसकी पहचान हो सकी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कृषि कानूनों पर उफान: आज बड़ौत में महापंचायत में गरजे किसान, जयंत चौधरी भी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जितेंद्र उम्र 36 वर्ष पुत्र धनसिंह के रूप में हुई है जो मुजफ्फरनगर के समोली का रहने वाला है। घटनास्थल पर खाली बीयर की बोतल आदि पड़ी मिली हैं। 


पुलि के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक को शराब पिलाने के बाद उसकी पानी से भरे हौज में डुबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले ही जांच पड़ताल की जा रही है। 

उधर, युवक की हत्या की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों मुजपफरनगर से मेरठ पहुंचे हैं। पुलिस मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है।परिजनों से भी मामले में पूछताछ की जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed