फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man consumes poison after being fed up with girlfriend; referred to Meerut.

Meerut News: प्रेमिका से तंग आकर प्रेमी ने खाया जहर, मेरठ रेफर

Sun, 21 Jun 2026 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Man consumes poison after being fed up with girlfriend; referred to Meerut.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। मेरठ निवासी दो बच्चों की मां का मवाना निवासी युवक के बीते चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को प्रेमिका से परेशान होकर युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया।

मेरठ के गांव अम्हेड़ा निवासी दो बच्चों की मां का बीते चार साल से मवाना निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग की जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने महिला को तलाक दे दिया। बताया गया कि मवाना निवासी युवक मेरठ में महिला के साथ उसके मकान में रह रहा था।
विज्ञापन


लेकिन कुछ दिन पहले वह महिला को छोड़कर मवाना आ गया। महिला मवाना आई तो प्रेमी ने महिला को भगा दिया। थाने पहुंची महिला ने बताया कि रविवार को प्रेमी ने उसे ऑडियो भेजकर कहा कि वह उससे परेशान होकर जहर खा रहा है। वह मवाना पहुंची तो पता चला कि उसके प्रेमी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है और उसको परिजनों ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि प्रेमी उसे फंसाने की धमकी दे रहा है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि कोई लिखित में तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed