{"_id":"5fe825e98ebc3e3d4f23b44e","slug":"man-called-the-woman-from-more-than-thirty-phone-numbers-in-meerut-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: एक-दो नहीं पूरे 37नम्बरों से युवक ने महिला को किया फोन, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: एक-दो नहीं पूरे 37नम्बरों से युवक ने महिला को किया फोन, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, दहशत
Sun, 27 Dec 2020 11:42 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:42 AM IST
सार
-कॉल कर महिला को परेशान कर रहा अज्ञात युवक
-फोन पर करता है अश्लील बात, विरोध करने पर देता है धमकी
-परेशान महिला ने पल्लवपुरम थाना पुलिस व एसएसपी से की शिकायत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में रुड़की रोड स्थित एक किराना की दुकान करने वाली महिला इन दिनों फोन पर एक युवक की आने वाली कॉल से परेशान है। महिला ने विरोध किया तो युवक ने धमकी दी। जिस कारण महिला के परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़िता ने पल्लवपुरम पुलिस से लेकर एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
रुड़की रोड निवासी एक महिला किराना की दुकान करती है। पीड़िता ने बताया कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में उसके फोन पर एक फोन आया। फोन करने वाले युवक ने उससे अश्लीलता से बात की। जिस पर उसने विरोध करते हुए युवक के फोन नम्बर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। परंतु युवक ने नम्बर बदलकर फिर फोन किया। एक नहीं दो नहीं बल्कि युवक ने महिला को 37 अलग अलग नम्बर बदलकर कॉल की। फोन करने वाला युवक फोन पर अश्लील बात करता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कॉल मी! पर्ची पर लिखा नंबर मिलाते ही बहक जाते थे फौजी, फंसने पर मालूम चलती युवती की हकीकत
विज्ञापन
महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने व बच्चों का अपहरण करने की धमकी दी। जिस कारण महिला के परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पल्लवपुरम पुलिस व एसएसपी से की। महिला ने सभी 37 नम्बरों की सूची पुलिस को सौंपी। एसएसपी ने सर्विलांस सेल की टीम को जांच सौंपी है।
महिला को फोन कर परेशान करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने कप्तान के यहां शिकायत की है। जांच की जा रही है। -संजीव दीक्षित, सीओ दौराला