फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man arrested for extorting money from woman by posing as fake crime branch officer

फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर महिला से वसूली करने वाला गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for extorting money from woman by posing as fake crime branch officer
मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर डरा धमकाकर महिला से रुपये वसूलने वाले गिरोह के सरगना विनोद गौतम को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजपुर कोटला थाना नारखी जिला फिरोजाबाद का रहने वाला है। महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

टीपीनगर क्षेत्र की शिव हरि मंदिर कॉलोनी में संगीता के घर 26 जून 2025 की शाम तीन महिलाएं और तीन पुरुष पहुंचे। सभी ने खुद को क्राइम ब्रांच और मीडिया का सदस्य बताते हुए घर में घुसकर तलाशी लेने की बात कही। तलाशी के दौरान इन फर्जी अफसरों ने खुद ही अपने साथ लाया गया संदिग्ध सामान घर के डस्टबिन में रख दिया। इसके बाद महिला पर आरोप लगाया कि उसके घर से अवैध सामान बरामद हुआ है। जेल जाने से बचना है, तो 2 लाख रुपये दो। बुरी तरह डरी हुई संगीता ने 30 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने बाकी रकम भी एक अन्य सदस्य दिनेश को देने का दबाव बनाया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दिनेश व गिरोह की महिला सदस्य सावित्री को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह से नकदी बरामद हुई है, जो वसूली की रकम का हिस्सा थी। एक अन्य आरोपी महिला कविता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। टीपीनगर पुलिस ने सावित्री, कविता, नीरज, दिनेश, अनिल, जोगिंद्र मलियाना टीपी नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
मीडियाकर्मी बताकर सोशल मीडिया पर किया दुष्प्रचार
पुलिस जांच में सामने आया कि विनोद गौतम खुद को इंजीनियर और पत्रकार बताकर सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाने की नीयत से फर्जी सूचनाएं एक्स हैंडल पर पोस्ट करता था। उसका मकसद अपने साथियों को बचाना और पुलिस को बदनाम करना था। पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसके पास इंजीनियरिंग और पत्रकारिता की कोई डिग्री नहीं है। उसने खुद की एजेंसी बनाकर परिचय-पत्र जारी किए और कई लोगों को फर्जी पत्रकार बना दिया। मामले में टीपीनगर थाने में बीएनएस की धारा 308(5), 317(2), 61(2), 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विनोद गौतम के खिलाफ मारपीट व धमकी की धाराओं में फिरोजाबाद के नारखी थाने में भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed