फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Make wards ideal to win 2024: Bhupendra Chaudhary

2024 जीतने के लिए वार्डों को बनाएं आदर्श : भूपेंद्र चौधरी

Fri, 29 Sep 2023 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 29 Sep 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Make wards ideal to win 2024: Bhupendra Chaudhary
परतापुर बाईपास स्थित होटल में हुआ चार जिलों के मेयर-पार्षदों का प्रशिक्षण वर्ग
विज्ञापन

बोले प्रदेश अध्यक्ष, सरकार की योजनाओं का हर निचले वर्ग तक पहुंचे लाभ
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मिशन 2024 के लिए भाजपा ने नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को परतापुर बाईपास स्थित होटल में चार जिलों मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और मुरादाबाद के मेयर-पार्षदों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मंत्र दिया कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अपने वार्डों को आदर्श बनाएं। केंद्र और प्रदेश सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं, वार्ड के हर नागरिक तक वह पहुंचनी चाहिएं। शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रशिक्षण वर्ग में संवाद करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दोपहर ढाई बजे नगर निगम पार्षद प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने चारों जिलों के महापौर और पार्षदों से कहा कि आज का यह प्रशिक्षण वर्ग आप को प्रशिक्षित करने के लिए रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि आप सभी लोग प्रशिक्षित होकर अपने वार्ड को विकसित करें। आदर्श वार्ड बनाएं।
विज्ञापन

भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा का इतिहास, सिद्धांत व पार्टी की विचारधारा के विषय में बताया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदानों के कारण सत्ता में आई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संसद में पास हुआ है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार है। केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के नेतृत्व में सुशासन का का राज स्थापित हुआ है। माताएं-बहनें अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पाटी की शुरुआत जनसंघ काल से हुई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय स्तर पर समाज हित के लिए बहुत से आंदोलन कर उनके नेतृत्व में कश्मीर एवं राष्ट्रीय अखंडता के मुद्दे पर आंदोलन छेड़ा तथा कश्मीर को किसी भी प्रकार का विशेषाधिकार के रूप में देश से अलग करने का विरोध किया। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता पूर्व सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह रहे। उन्होंने विषय नगर निगम का उद्देश्य कार्यप्रणाली पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम प्रधानों तक को करेंगे प्रशिक्षित
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पहले चरण में सभी जिला पंचायत अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सूरजकुंड हरियाणा में हो चुका है। क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण हो चुका है। अब सभी नगर निगम के पार्षदों का हो रहा है। इसके बाद सभी मेयर और नगर पालिका के अध्यक्षों का होगा प्रशिक्षण राज्य मुख्यालय में होगा। क्षेत्र में नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद नगर पालिका और नगर पंचायतों के सभासदों का प्रशिक्षण होगा। क्षेत्र के हिसाब से सभी ग्राम सभा के प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को भी 2024 के चुनाव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।



जिम्मेदारी के प्रति समर्पण होना चाहिए - धर्मपाल
तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल रहे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति विषय पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के निर्माण के लिए प्रशिक्षण करती है। हमारी कार्यपद्धति ही हमारा प्रशिक्षण है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसार आचार्य कौन? जो अपने आचरण को सिखाता है वह आचार्य है। भाजपा कार्य पद्धति की एक फैक्टरी है। भाजपा के कार्यकर्ता को स्वयंसेवी संस्थाओं से भी जुड़कर अपनी भूमिका रखनी चाहिए। पार्टी की विशेषता है कि वह कार्यों का विभाजन करके अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को भिन्न-भिन्न व्यवस्थाओं में लगाकर उनका निर्माण करती है।



ये रहे कार्यशाला में मौजूद
कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, उर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी रहे। चौथे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी रहे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, हरीश ठाकुर, हरिओम शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, मनिंद्ररपाल सिंह, अंकुर राणा, महामंत्री महेश बाली, विवेक रस्तोगी, राजकुमार सोनकर, उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, रवीश अग्रवाल, नरेश गुर्जर, जगदीप प्रधान, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed