फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Make members by holding a meeting in the Kisan Seva Cooperative Society

Meerut News: किसान सेवा सहकारी समिति में बैठक कर सदस्य बनाए

Sun, 12 Oct 2025 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Make members by holding a meeting in the Kisan Seva Cooperative Society
जानीखुर्द। गांव पांचली खुर्द स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में रविवार को एम-पैक्स सदस्यता अभियान के अंतर्गत किसानों की बैठक हुई। इसमें किसानों को समिति का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया गया। किसान सेवा सहकारी समिति में कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा ने कहा कि गांव-गांव तक सहकारिता की पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा एम-पैक्स सदस्यता अभियान चलाया गया है। सरकार द्वारा किसानों को समृद्ध करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों की सदस्य संख्या में वृद्धि कर अधिक से अधिक किसानों और ग्रामीणों को सहकारी तंत्र से जोड़ना सरकार की योजना है। बैठक में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में मदन पाल सिंह, अंकुर कलंजरी, राहुल ढडरा, विपिन पांचली, राकेश कश्यप, विनोद टिमकिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed