{"_id":"672554e6d7370c330f02b7c4","slug":"major-fire-breaks-out-in-mahindra-showroom-in-partapur-five-vehicles-burnt-meerut-news-c-72-1-mrt1062-123775-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परतापुर में महेंद्रा शोरूम में लगी भीषण आग, पांच वाहन जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परतापुर में महेंद्रा शोरूम में लगी भीषण आग, पांच वाहन जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दीपावली पर शहर से देहात तक 16 जगहों पर अलग-अलग कारणों से आग लग गई। परतापुर क्षेत्र में ही पांच जगह पर आग लगी। सबसे बड़ी आग दिल्ली रोड स्थित महेंद्रा शोरूम स्थित स्टॉक यार्ड में खड़ी स्कार्पियों में शार्ट सर्किट के कारण लगी। आग की चपेट में आकर पांच कारें जल गईं। घटना के बाद गार्ड ने जानकारी दमकल विभाग और कंपनी के अधिकारियों को दी। स्टॉक यार्ड में खडी अन्य लग्जरी गाड़ियों को जैसे-तैसे निकालकर बचाया।
दमकल की पांच गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शोरूम में आग पर काबू पाया। कंपनी के जीएम योगेंद्र गिरी ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। करीब 70 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके अलावा कई अन्य जगह भी हादसे हुए। दूसरी घटना में गेझा गांव के बाहर बने विकास गुप्ता के कोल्हू के बराबर रखी खोई में आग लग गई। देखते ही देखते बराबर में ईख के खेत तक आग पहुंच गई। कुछ लोगों से सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोल्हू मालिक विकास गुप्ता का कहना है की आग से करीब ढाई लाख रुपये का गन्ना और खोई सहित अन्य सामान जल गया।
तीसरी घटना में बृहस्पतिवार रात भूडबराल गांव निवासी राजन के मकान में सिलिंडर से गैस लीक होने से रसोई में आग लग गई। बदबू मकान में फैली तो परिजनों की आंख खुली। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 40 हजार रुपये का सामान जल गया। चौथी घटना में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सरस्वती लोक काॅलोनी के सामने खाली प्लॉट में कूडे़ के ढेर में आग लगनेे से आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। इससे अधिकांश लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। पांचवीं घटना में रिठानी निवासी विमला देवी ने शताब्दीनगर में खाली पडे प्लॉट में उपलों के बिटौरे में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि शहर और देहात में करीब 16 जगह आग लगी। सभी जगह आग पर काबू पा लिया गया।
इन जगहों पर भी हुए आग के हादसे
- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेलचुंगी पर खाॅली प्लाट में आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई
- खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कैली में बृहस्पतिवार शाम जामुन के पेड़ में आग लगी
- मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर एक में मकान की छत में आग लगी
- पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की शीलकुंज काॅलोनी में खाली प्लॉट में आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगी
- कोतवाली थाना क्षेत्र के वैली बाजार के पास कूड़े में लगी आग
- रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मंशा देवी मंदिर के पास कूड़े के ढेर में लगी आग
- नौचंदी थाना क्षेत्र के गांधीनगर में मकान की छत पर रखे पुराने सामान में लगी आग
- मेडिकल थाना क्षेत्र के मयूर विहार फेस दो शास्त्रीनगर में मकान में लगी आग