फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Major contribution of digital education in lockdown: Nishank Pokhriyal

लॉकडाउन में डिजिटल एजुकेशन का बड़ा योगदान: निशंक पोखरियाल

Sun, 28 Jun 2020 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Major contribution of digital education in lockdown: Nishank Pokhriyal
सीसीएसयू फाइल फोटो
 सीसीएसयू एवं भारतीय शिक्षक शिक्षण मंडल मेरठ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शनिवार को शुभारंभ किया गया। विषय डिजिटल एजुकेशन का भारत में क्षेत्र एवं चुनौतियां रहा।
विज्ञापन


संगोष्ठी में भारत के 23 राज्यों एवं विदेशों से लगभग 490 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। मुख्य वक्ता मुकुल कानितकर राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारतीय शिक्षण मंडल रहे। उन्होंने बताया कि कॉलेजों में शिक्षा के लिए उचित वातावरण का होना जरूरी है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार रमेश पोखरियाल ने कहा वर्तमान में कोरोना वायरस के कारण सभी शिक्षण संस्थाएं बंद हैं, ऐसे वातावरण में डिजिटल एजुकेशन का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके द्वारा कोई भी कहीं से भी वैश्विक स्तर पर जुड़ सकता है। कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने बताया कि डिजिटल माध्यम से छात्र का मूल्यांकन किया जा सकता है। इस मौके पर संयोजक प्रदीप कुमार शर्मा, इंजीनियर संतोष प्रसाद और डॉक्टर स्वाति शर्मा का विशेष सहयोग रहा। सीसीएसयू से इंजीनियर अमित शर्मा, संदीप अग्रवाल, डॉक्टर संजीव त्यागी एवं डॉक्टर नितिन त्यागी बिजनौर से जूही अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed