फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Main accused in deadly attack arrested, knife recovered

Meerut News: जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

Sun, 03 May 2026 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Main accused in deadly attack arrested, knife recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव रोहटा में घर में घुसकर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल को रोहटा निवासी शाहनवाज ने तहरीर देकर बताया था कि पसौंडा गाजियाबाद निवासी चार लोगों ने उनके ताऊ मेहरबान पर जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हुए। घटना के आधार पर थाना रोहटा में हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed