{"_id":"619419c181826851c65088de","slug":"made-a-video-after-raping-a-girl-meerut-news-mrt56512597","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाई
मेरठ। नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में पहले तो नौचंदी थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता एसएसपी आवास पहुंची और कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है।
महानगर की एक कालोनी की रहने वाली युवती मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी युुवक नौकरी लगवाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना ली। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। विवेचक इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है।