फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   madarsa board exam start under cctv

मदरसा बोर्ड परीक्षा में हुई संघन चेकिंग, सीसीटीवी के दायरे में कक्ष

Wed, 26 Feb 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
madarsa board exam start under cctv
सरूरपुर। मदरसा शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की परीक्षाएं इस बार नकल विहीन कराने के लिए मदरसा शिक्षकों ने कमर कस ली है। इस बार मदरसा बोर्ड की परीक्षा यूपी बोर्ड की तर्ज पर कराई जा रही हैं। यही नहीं मुंशी/मौलवी और आलिम, कामिल की कापियां भी अलग-अलग होंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा प्रारंभ हो गई। तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया। हर्रा केंद्र पर 814 छात्रों में से 125 ने छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, मदरसा इंडियन हाईस्कूल जसड़ सुल्तान नगर में दोनों पालियों में 144 छात्रों में 12 ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र व्यवस्थापक सचिन सोम ने बताया कि परीक्षाएं नकल विहीन कराने के लिये पूरा जोर दिया जा रहा है। सघन तलाशी की जा रही है। शाम की पाली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद तारिक ने केंद्र पर छापा मारा। व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। इस बार मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए के गुडविन इंटर कॉलेज हर्रा व मदरसा इंडियन जसड़ सुल्तान नगर को परीक्षा केंद्र बनाया हुआ है। सीसीटीवी भी लगे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट को मदरसा बोर्ड की परीक्षा की निगरानी का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। जो परीक्षा के समय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed