गिफ्ट में लग्जरी कार, फिर विदेश यात्रा का ऑफर... पहले जरूर जान लें क्या है स्कीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको भी गिफ्ट में लग्जरी कार और विदेश यात्रा का ऑफर मिल रहा है तो पहले इस स्कीम के बारे में जरूर जान लें, नहीं तो बाद में बहुत पछताओगे। जानिए क्या है स्कीम...
यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। सोशल साइट पर फर्जी कंपनी ने दो साल पहले प्रचार शुरू किया। लोग जुड़ते गए। दस लाख रुपये जमा करने वाले और टारगेट पूरा करने वाले सदस्यों को मोटे इनाम का लालच दिया गया। पौंजी स्कीम की कई वीडियो से सोशल साइट्स पर भी प्रचार किया गया। यह कंपनी शोरूमों से सेटिंग कर नई गाड़ियां लाती थी और फोटो व वीडियो कराकर फिर वापस करा देती थी। इन्हीं वीडियो के नाम पर गिफ्ट देने का ड्रामा किया जाता था।
नोटबंदी के दौरान खोले गए फर्जी अकाउंट
पुलिस के अनुसार नोटबंदी के दौरान भी इस फर्जी कंपनी ने करोड़ों रुपये का खेल खेला है। लाइक कराने के नाम पर पैसा ठगने वाली कंपनी ने पुरानी करेंसी में साठ हजार लेकर सदस्यता दी। कंपनी के अकाउंट में कई कई लाख रुपये एक दिन में डाले गये। बाद में यह कंपनी सारा पैसा लेकर फरार हो गई।
क्या है पोंजी स्कीम
पोंजी स्कीम का मतलब है आपको बंपर रिटर्न के नाम पर ऐसे कारोबार में निवेश करने के लिए कहना जो वास्तव में है ही नहीं। इनकी पहचान का सबसे अच्छा तरीका है, पैसे रिटर्न के ऑफर जो पहली नजर में विश्वास करने लायक ही ना लगें। ऐसी स्कीमों में आपको ये भी समझ नहीं आएगा कि इन कंपनियों का असली काम क्या है या फिर आपका पैसा किस कारोबार में लगाया जाएगा। ये कंपनियां मुख्य रूप से एजेंटों के जरिए हर स्तर और हर उम्र के लोगों को अपना शिकार बनाती हैं। अक्सर एजेन्ट निजी संबंधों का इस्तेमाल कर निवेशक से पैसा लेते हैं। अगर आप ऐसी किसी स्कीम का शिकार हो चुके हैं तो बिना समय गंवाए पुलिस के पास जाएं।
पढ़ें : 'दुल्हन' को दिखा...ऐसे फंसा लेते थे कस्टमर को, सच्चाई जानकर अफसर हैरान, तस्वीरें
इन बैंकों में डाला इतना पैसा
एक्सिस बैंक में 16 जून 2016 से जनवरी 2017 तक - दस करोड़ 19 लाख
आईडीबीआई बैंक में नौ मार्च 2016 से जनवरी 2017 तक - नौ करोड़
कोटक महिंद्रा बैंक में मार्च 2016 से 27 सितंबर 2017 तक - 5.19 करोड़
इंडियन बैंक में जनवरी 2017 से दिसंबर 2017 तक - एक करोड़
(सभी बैंकों में वर्तमान में शून्य बैलेंस)
नौ फर्म बनाकर कराया पैसा जमा
अशोका प्रियांशु बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड (खाता खोलने की तिथि अक्टूबर 2013)
अशोका शशांक इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड (खाता खोलने की तिथि फरवरी 2014)
श्री इंटर प्राइजेज प्राईवेट लिमिटेड (खाता खोलने की तिथि अक्टूबर 2015)
एस्टोनिस डिजिटल कंटेंसी प्राइवेट लिमिटेड (खाता खोलने की तिथि फरवरी 2017)
एस्टोनिस रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड (खाता खोलने की तिथि फरवरी 2017)
एस्टोनिस क्रियेटिव फिल्मस प्राइवेट लिमिटेड (खाता खोलने की तिथि फरवरी 2017)
एस्टोनिस आईटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (खाता खोलने की तिथि मार्च 2017)
एस्टोनिस ग्रोसरी महल प्राइवेट लिमिटेड (खाता खोलने की तिथि मार्च 2017)
एस्टोनिस डिजिटल क्लासीफाइड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (खाता खोलने की तिथि जनवरी 2017)
पढ़ें : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दारोगा का बेटा गिरफ्तार
आप से ठगी हुई है तो करें पुलिस से संपर्क
पुलिस का कहना है कि इस कंपनी ने कई हजार लोगों से करोड़ों की ठगी की है। अभी एक शिकायत हुई है। अन्य पीड़ित अभी सामने नहीं आए। एसपी क्राइम ने खुलासा किया और कहा कि अगर किसी से इस कंपनी ने ठगी की है तो वह मेरठ अपराध शाखा से संपर्क करे। या फिर मेरे नंबर सीयूजी 9454401100 पर कॉल कर सकते है। उनकी शिकायत भी दर्ज की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/