फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lover demand for security

पुलिस ऑफिस पहुंचा युगल, जताई ऑनर किलिंग की आशंका

Tue, 20 Jul 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
lover demand for security
पुलिस ऑफिस पहुंचा युगल,ऑनर किलिंग की आशंका जताई
विज्ञापन

मेरठ। परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करना एक युगल के लिए मुसीबत बन गया। युवती के परिजनों ने दोनों को मारने की धमकी दे दी। सोमवार को प्रेमी युगल पुलिस अफसरों से मिला और सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने ऑनर किलिंग की आशंका जताई है।
लिसाड़ी गेट की रहने वाली युवती का ब्रह्मपुरी क्षेत्र के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी करने का फैसला किया और परिजनों की इजाजत के बिना 10 अप्रैल को निकाह कर उसे सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत करा लिया। पुलिस ऑफिस पहुंची युवती ने बताया कि उसके परिजन धमकियां दे रहे हैं। ससुराल वालों को भी सबक सिखाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

ि पछले कुछ दिन से पुलिस उसके पति और ससुराल के अन्य लोगों का मानसिक उत्पीड़न कर रही है। उन्हें ऑनर किलिंग का भी डर सता रहा है। युवती ने कहा कि वह बालिग है और अपने जीवन से जुड़ा हर निर्णय लेने में सक्षम है। कानून भी उसे अपनी तरह से जीवन जीने की इजाजत देता है। अफसरों ने लिसाड़ी गेट पुलिस को जरूरी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed