{"_id":"5a4107784f1c1b5c248b48e9","slug":"love-started-with-missed-call-now-reached-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्ड कॉल से शुरू हुआ प्यार, अब पहुंच गए हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्ड कॉल से शुरू हुआ प्यार, अब पहुंच गए हवालात
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्ड कॉल से शुरू हुई बातचीत प्यार में बदल गई और युवती ने युवक के लिए अपना घर छोड़ दिया। जिनको शामली पुलिस ने रविवार रात शक होने पर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पूरे मामले का पता चला।
विज्ञापन
पढ़ें : मसूरी में New Year से पहले मस्ती करने का था प्लान, पहुंच गए जेल
विज्ञापन
दरअसल अलीगढ़ निवासी एक युवती की नोएडा निवासी एक दूसरे संप्रदाय के युवक के फोन पर एक साल पूर्व मिस्ड कॉल हो गई थी। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके बाद युवती अपने घर से भागकर नोएडा पहुंच गई। वहां से युवक युवती को बाबरी क्षेत्र में स्थित अपनी रिश्तेदारी में छोड़ने के लिए शामली आया। रविवार रात दोनों संदिग्ध रूप से मंडी मार्श गंज के पास घूम रहे थे। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। दोनों अलग-अलग समुदाय के होने के कारण लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और स्थिति को संभलाते हुए दोनों को कोतवाली ले आई। जिसके बाद इसकी सूचना दोनों के परिजनों को दे दी। देर शाम तक युवती तथा युवक के परिजन कोतवाली में नहीं पहुंचे थे। सोमवार को पूरा दिन यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/