{"_id":"5e31ed6a8ebc3e4b36326757","slug":"loot-in-meerut-with-ex-mla-nefphu-meerut-news-mrt466269158","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे से लूटपाट
विज्ञापन
मेरठ। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार शाम बदमाशों ने भाजपा के पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना के रिश्तेदार से लूटपाट की। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित थाने पहुंचा तो मुंशी ने उसके साथ बदसलूकी की। लूट की तहरीर फाड़कर गुमशुदगी लिखवाकर मुहर लगाकर थमा दिया।
परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के रामनगर निवासी हिमांशु कुमार पुत्र सुरेश चंद भाजपा के पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना का रिश्तेदार है। हिमांशु बुधवार शाम मोहनपुरी में अंग्रेजी शराब के ठेके का ऑडिट करके लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने हिमांशु से मारपीट कर पर्स लूट ली। पर्स में पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान था। हिमांशु के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन वो फरार हो गए।
पुलिस के नहीं पहुंचने पर पीड़ित सिविल लाइन थाने पहुंचा और लूट की तहरीर मुंशी उपेंद्र कुमार को दी। मुंशी ने लूट में मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। हिमांशु ने पूर्व विधायक का परिचय दिया। आरोप है कि मुंशी ने पूर्व विधायक पर भी कटाक्ष कर दिया। इस पर हिमांशु ने रविंद्र भड़ाना के बेटे से मुंशी की फोन पर बात कराई। उसके बाद मुंशी ने हिमांशु से पर्स गुम होने की तहरीर लिखवाई। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। मुंशी ने अगर ऐसा किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पीड़ित से शिकायत लेकर कार्रवाई की जाएगी।