फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Loksabha Election 2024 Participation of half the population missing in the West

चुनावी रण: पश्चिम में नदारद आधी आबादी की भागीदारी, राजनीतिक दलों ने मात्र पांच महिलाओं को माना जीतने के लायक

Wed, 10 Apr 2024 05:51 PM IST
Dimple Sirohi सैयद यासिर रजा, अमर उजाला, मेरठ
सैयद यासिर रजा, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Apr 2024 05:51 PM IST
सार

जमीन से लेकर आसमां तक महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं लेकिन राजनीति के मैदान में महिलाओं को तवज्जो नहीं दी जा रही है। 16 प्रमुख सीटों पर मात्र पांच महिलाएं चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024 Participation of half the population missing in the West
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर जिम्मेदारियां निभा रही हैं। जमीन से लेकर आसमां तक वह कहीं भी पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उनको पुरुषों के बराबर मानने और बताने के लिए राजनीतज्ञ सबसे ज्यादा बातें करते हैं। बावजूद इसके चुनाव के समय इस बड़े और निर्णायक समूह को हिस्सेदारी देने में राजनीतिक दल ही कन्नी काट जाते हैं। इस मुद्दे पर पढ़ें सैयद यासिर रजा की खास रिपोर्ट...

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महिला उम्मीदवारों पर राष्ट्रीय पार्टियों ने कम भरोसा जताया है। पहले दो चरण में 16 सीटों पर 19 व 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या सिर्फ 17 है। इनमें एनडीए ने एक और इंडिया गठबंधन ने चार महिलाओं को जीतने लायक माना है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi Rally: आज रार्धना में जनता की नब्ज भांपेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ठाकुर चौबीसी को साधेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दो चरण में कांग्रेस-सपा गठबंधन में सपा 13 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अमरोहा, गाजियाबाद और सहारनपुर सीट कांग्रेस के खाते में है। कांग्रेस ने गाजियाबाद से डॉली शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं सपा ने मुरादाबाद से रुचि वीरा, कैराना से इकरा हसन और मेरठ से सुनीता वर्मा को मैदान में उतारा है। भाजपा-रालोद गठबंधन में 14 सीट भाजपा के पास और दो सीटें बागपत और बिजनौर रालोद के पास हैं। भाजपा ने केवल मथुरा से हेमा मालिनी पर फिर से भरोसा जताया है। 
 

इस चरण में प्रमुख दलों की पांच महिला उम्मीदवारों के अलावा 12 अन्य महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं। गाजियाबाद में राइट टू रिकॉल पार्टी से पूजा सक्सेना और निर्दल प्रत्याशी के रूप में कविता किस्मत आजमा रही हैं। इसी तरह मथुरा से शिखा शर्मा और रश्मि यादव निर्दल उम्मीदवार हैं। कैराना से राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी की प्रीति कश्यप, मुरादाबाद से साधना सिंह, सहारनपुर से तसनीम बानो और शबनम निर्दल मैदान में हैं। मुजफ्फरनगर से राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्या से कविता, बागपत से सर्वजन लोकशक्ति पार्टी से रूबी कश्यप, बुलंदशहर से सोनम भारती और नोएडा से लोक जन शक्ति पार्टी से कुमारी शालू अपनी-अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

हेमा मालिनी की चल-अचल संपत्ति 278 करोड़ से अधिक
प्रमुख दलों की महिला प्रत्याशियों में सबसे अमीर मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी हैं। उनके व उनके पति के पास 278 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति हैै। मुरादाबाद से सपा उम्मीदवार रुचि वीरा व उनके पति के पास 28 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं मेरठ से सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा की कुल संपत्ति करीब नौ करोड़ रुपये की है। गाजियाबाद से कांग्रेस की डॉली करीब 2 करोड़ रुपये संपत्ति की मालकिन हैं। कैराना से सपा के टिकट पर किस्मत आजमा रहीं इकरा हसन के पास 68 लाख रुपये की कुल संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed