फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha elections: RLD will organized Chaudhary Charan Singh Sandesh Rath Yatra for youth from November 21

रालोद का बड़ा प्लान: 15 लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारी शुरू, 21 नवंबर से शुरू होगी यात्रा, युवाओं पर रहेगा फोकस

Thu, 12 Oct 2023 11:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Oct 2023 11:46 AM IST
सार

Meerut News : रालोद ने लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। रालोद 21 नवंबर से चौधरी चरण सिंह संदेश रथयात्रा निकालेगी, जिसके जरिए युवाओं पर फोकस रहेगा।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: RLD will organized Chaudhary Charan Singh Sandesh Rath Yatra for youth from November 21
chaudhary jayant, चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पश्चिम यूपी में चौधरी चरण सिंह संदेश रथयात्रा निकाली जाएगी, जो 21 नवंबर को सहारनपुर से शुरू होकर शामली, बड़ौत, लोनी, गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा समेत 15 लोकसभा व 75 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और युवा व चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेगी।

विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी करेंगे। यात्रा का समापन 23 दिसंबर को दिल्ली किसान घाट पर होगा।

विज्ञापन

रथयात्रा के माध्यम से खासकर युवा वोटरों को जोड़ा जाएगा, उन्हें चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों में लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से 15 लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारी की जा रही है हालांकि, सीटों का फैसला इंडिया गठबंधन की वार्ता के आधार पर होगा, लेकिन जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारी की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas Conflict: इस्राइल में फंसा मेरठ के मोहित का परिवार, पत्नी हैं भाजपा नेता के भतीजे की बेटी

विज्ञापन

जल्द होगा मिनी ओलंपिक का आयोजन
खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर मेरठ में जल्द ही मिनी ओलंपिक का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश, देश से भी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस दौरान 15 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। जल्द ही इसकी तिथि घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: दूल्हे ने कार न मिलने पर शादी से किया इनकार, फूफा के बेटे संग विदा हुई दुल्हन, तोहफे में दामाद को मिली कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed