लोकसभा चुनाव 2019: कल इन 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 16 लाख मतदाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर लोकसभा सीट पर कल मतदान है। लोकसभा सीट के 16 लाख से ज्यादा वोटर 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। साढ़े सात लाख से ज्यादा महिला व साढ़े आठ लाख से ज्यादा पुरुष वोटर मतदान करेंगे।
बिजनौर लोकसभा सीट में जिले की बिजनौर व चांदपुर के अलावा मेरठ की हस्तिनापुर और मुजफ्फरनगर की पुरकाजी व मीरापुर विधानसभा सीट शामिल हैं। बिजनौर सीट पर पहले चरण में मतदान होना है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गुरुवार को मतदान है। 16 लाख से ज्यादा मतदाता इन 13 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। इनका भविष्य ईवीएम में कैद करेंगे। वोट कराने के लिए पोलिंग पार्टी बूथों पर पहुंच चुकी हैं। मतदाताओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी प्रत्याशी एड़ी-चोटी के जोर लगा रखे हैं। सभी चाहते हैं कि वोटिंग प्रतिशत 75 प्रतिशत के आसपास रहे। प्रत्याशियों ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक रखी है।
बिजनौर लोकसभा सीट
विधानसभा पुरुष महिला कुल वोटर
पुरकाजी 175830 148495 324340
मीरापुर 162307 141778 304094
हस्तिनापुर 185116 149658 334786
बिजनौर 197135 178347 375497
चांदपुर 171021 149892 320942
कुल वोटर 891409 768170 1659659
नोट:ये आंकड़े निर्वाचन कार्यालय से लिए गए हैं। इनके अलावा 80 थर्ड जैंडर वोटर भी शामिल हैं।
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
भारतेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी कमल
मलूक नागर बहुजन समाज पार्टी हाथी
नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस हाथ का पंजा
इलम सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया चाबी
राजीव चौधरी भारतीय किसान पार्टी चारपाई
मुकेश कुमार ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक शेर
परवेज अकील ऑल इंडिया माइनोरिटी फ्रंट एयर कंडीशनर
अंश चैतन्य महाराज हिंदुस्थान निर्माण दल वाटर टैंक
मोहम्मद जाहिद निर्दलीय हैलीकॉप्टर
महक सिंह सत्य बहुमत पार्टी अलमारी
मांगेराम सैनी पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक कैरमबोर्ड
बबलू राम भारतीय सर्वोदय क्रांति पार्टी सिलाई मशीन
सोनू जनसत्ता पार्टी प्रेशर कूकर
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/