{"_id":"5c9b1346bdec221428362964","slug":"lok-sabha-elections-2019-route-diversion-in-meerut-due-to-pm-modi-election-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की रैली को लेकर 28 मार्च को मेरठ में रहेेगा रूट डायवर्जन, इन रास्तों से निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की रैली को लेकर 28 मार्च को मेरठ में रहेेगा रूट डायवर्जन, इन रास्तों से निकलें
Wed, 27 Mar 2019 11:38 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की रैली को लेकर की जा रहीं तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को मेरठ में होने वाली रैली को लेकर रूट डायवर्जन का प्लान मंगलवार को जारी कर दिया गया। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि एनएच-58 पर सिवाया टोल प्लाजा के निकट प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसको देखते हुए 28 मार्च की सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक नेशनल हाईवे-58 पर रूट डायवर्ट रहेगा। मेरठ जिले की सीमा से लगने वाले सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से भी रूट डायवर्जन में सहयोग मांगा गया है। आगे देंखें जाम से बचने के लिए किन रास्तों से आसान होगा आपका सफर: -
ये रहेगा डायवर्जन प्लान
विज्ञापन
ये रहेगा डायवर्जन प्लान
- गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को राज चौपला मोदीनगर से हापुड़ की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। हल्के वाहन मुरादनगर से गंग नहर पटरी पर खतौली की ओर डायवर्ट होंगे।
- हापुड़ की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों को साइलो पुलिस चौकी हापुड़ से कस्बा किठौर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- गढ़ मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कस्बा किठौर से मवाना व हापुड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- बिजनौर की ओर से मेरठ की तरफ आने वाले भारी वाहन कस्बा मीरापुर से मुजफ्फरनगर की ओर डायवर्ट होंगे।
- मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ की तरफ आने वाले हल्के व भारी वाहनों को खतौली से मुरादनगर नहर पटरी की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- शामली की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नानू नहर तिराहा या चौकी बायवाला से बागपत की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- बागपत की तरफ से मेरठ की तरफ आने वाले भारी वाहनों को मुजफ्फरनगर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे भारी वाहनों को गाजियाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- बिजनौर की तरफ से आने वालीं रोडवेज बसों को कमिश्नरी आवास चौराहे से तेजगढ़ी चौराहा होते हुए एल ब्लॉक, बिजली बंबा, खरखौदा, हापुड़ और गाजियाबाद की तरफ निकाला जाएगा।
- मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ की तरफ आने वालीं रोडवेज बसें मीरापुर, बहसूमा, मवाना होते हुए कमिश्नरी आवास चौराहा, तेजगढ़ी चौराहे से अपने गंतव्य को जाएंगी।
- भैसाली डिपो से दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों को जीरो माइल चौराहा से कमिश्नरी आवास चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा होते हुए हापुड़ की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन