फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, PM Modi mentions surgical strike and air strikes in the rally

विकास की धार, सर्जिकल स्ट्राइक हथियार, प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में स्पष्ट किया नया फॉर्मूला

Fri, 29 Mar 2019 07:19 AM IST
शाहरुख खान अमित मुदगल, अमर उजाला, मेरठ
अमित मुदगल, अमर उजाला, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Mar 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, PM Modi mentions surgical strike and air strikes in the rally
पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ मंच पर अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

चुनावी रण में उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना फॉर्मूला पश्चिमी यूपी की पहली रैली में साफ कर दिया। इस चुनाव में वह विकास के नाम पर तो वोट मांगेंगे ही, साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक उनका मुख्य हथियार होगा। पार्टी ने दंगों का जिक्र कर स्पष्ट कर दिया कि पार्टी हिंदुत्व के ट्रैक से हटने वाली नहीं है। अहम यही कि मोदी ने तो अन्य सभी बिंदुओं को टच किया, पर टीम का फोकस मुख्य रूप से हिंदुत्व ही रहा।

विज्ञापन


यूं तो यह रैली मुख्य रूप से मेरठ और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के लिए की गई थी, पर यहां से संदेश पूरे पश्चिमी यूपी को जाना था। मोदी ने पिछले चुनाव में भी मेरठ से ही रैली का आगाज किया था। इसका उन्होंने जिक्र भी किया और कहा कि जैसे मेरठ से शुरू हुई आजादी की पहली क्रांति में राष्ट्रीयता के लिए कमल और रोटी को केन्द्र में रखकर आवाज उठाई थी, ऐसे ही इस चुनाव में भी भाजपा कर रही है। मोदी ने साफ कर दिया कि उनका इस चुनाव में क्या फॉर्मूला रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने शुरुआत विकास कार्यों से की। बताया कि केंद्र सरकार तो विकास करा ही रही है, प्रदेश में भी विकास हो रहा है। विकास के चक्रव्यूह में ही उन्होंने मायावती, अखिलेश यादव और अजित सिंह को भी यह कहकर फांसने की कोशिश की, उन्होंने कभी विकास के लिए मोदी से संपर्क नहीं किया। विकास से शुरू होकर मोदी सर्जिकल स्ट्राइक पर आ गए। बार-बार यह याद दिलाने की कोशिश की कि उन्होंने कई स्ट्राइक की, जिससे पाकिस्तान बुरी तरह से आहत हुआ। याद दिलाते रहे कि वह अंतरराष्ट्रीय दबाव भी नहीं मानेंगे। कहा कि 26 फरवरी को हमारे देश के वीर सैनिकों ने जो पराक्रम किया, वह पूरे विश्व ने देखा। विपक्षियों पर बोले कि यदि इस ऑपरेशन में कुछ गड़बड हो जाती, तो ये लोग मेरे साथ क्या सुलूक करते? मुझे नोच डालते, गालियां देते, काले झंडे दिखाते, पुतले फूंकते। सारा दोष मोदी का होता पर मैंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था। सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए इमोशनल टच देते हुए मोदी ने धीरे से फिर पासा फेंका। दंगों के बहाने और पलायन की बात कहकर उन्होंने अहम मुद्दों पर टारगेट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यह बात दीगर रही कि इस पूरे भाषण में न तो एक बार भी राम मंदिर कर जिक्र आया। न लव जेहाद और न ही गोरक्षा जैसे मुद्दों का। नोटबंदी और जीएसटी जैसे मामलों को तो मोदी न किसी और रैली में छू रहे हैं न इसमें छुआ। हालांकि उनकी टीम चाहे वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हों या फिर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडे, सभी ने हिंदुत्व पर फोकस किया। गुंडागर्दी के बहाने, बूचड़खानों को बंद करने की बात कहकर यह साफ किया कि पार्टी अपने पुराने एजेंडे को भी आसानी से छोड़ने वाली नहीं है। 

दरअसल, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, कैराना या अन्य सीटों पर भाजपा पिछले चुनाव में ध्रुवीकरण कार्ड खेल गई थी। निशाना इस बार भी यही है, पर इस बार पार्टी अपने पांच साल के कार्यों को लेकर भी बात करना चाह रही है। उधर, चूंकि सपा-बसपा का गठबंधन दलित-मुस्लिम वोटों में तगड़ी सेंधमारी कर रही है, तो यह गणित भाजपा के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed