फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, Chandra Sekhar says that my support to the candidate defeating BJP

लोकसभा चुनाव 2019: जो भाजपा को हराएगा, उसी का समर्थन : चंद्रशेखर

Thu, 11 Apr 2019 09:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Apr 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Chandra Sekhar says that my support to the candidate defeating BJP
मतदान करने के बाद अन्य साथियों के साथ चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने छुटमलपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान चंद्रशेखर ने बताया कि उनका मकसद भाजपा को हराना है, इसीलिए जो प्रत्याशी या पार्टी भाजपा को हराएगी, उसी का साथ देंगे।

विज्ञापन


कई दिन से यह चर्चा चल रही थी कि भीम आर्मी ने सहारनपुर सीट पर कांग्रेस का समर्थन कर दिया, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही थी। गुरुवार को भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि भीम आर्मी का समर्थन उसको है, जो भाजपा को हराएगा। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद को समर्थन के सवाल पर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि स्थानीय स्तर पर समाज के लोग इमरान मसूद को अच्छा नेता बताते हैं। 
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने कहा कि मैंने भाजपा को हराने के लिए वोट किया है। बसपा सुप्रीमो द्वारा दिए गए बयानों पर चंद्रशेखर ने कहा कि मैं किसी पार्टी का एजेंट नहीं हूं, बल्कि बाबा साहब के आदर्श पर चलने वाला हूं। बहनजी जब ऐसी बातें कहती हैं, तो थोड़ा दुख होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा को हराने वाला किसी भी पार्टी का प्रत्याशी हो, उसको समर्थन करेंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि वाराणसी से भाजपा को हराने में या तो मुझे समर्थन किया जाए, या फिर सतीश मिश्रा जैसे व्यक्ति को वहां से चुनाव लड़ाया जाए, तो भाजपा को हराने के लिए घर घर वोट मांगूंगा। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपने विवेक से मतदान करने का अधिकार है। चंद्रशेखर ने कहा कि मैं राजनीति का स्वरूप बदलना चाहता हूं। मुद्दो पर राजनीति होनी चाहिए, वंचित समाज के लिए नीतियां बननी चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed