फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Election Result: SP candidate Sunita Verma and Harendra Malik leading from Arun Govil Sanjeev Balyan

हॉट सीटें: भाजपा के 'राम' पर भारी पड़ी सपा, खतरे में संजीव बालियान की जीत, चौंकाने वाले आ रहे हैं आंकड़े

Tue, 04 Jun 2024 02:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Jun 2024 02:35 PM IST
सार

Meerut and Muzaffarnagar Lok Sabha Seat : यूपी से मेरठ और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। जहां मेरठ में भाजपा के 'राम' अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं तो वहीं मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान को भी हार का खतरा डरा रहा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Result: SP candidate Sunita Verma and Harendra Malik leading from Arun Govil Sanjeev Balyan
Meerut Lok Sabha Election Results 2024: अरुण गोविल व सुनीता वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आधे दौर की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है और दोपहर करीब दो बजे तक की बात की जाए तो भाजपा के लिए मेरठ और मुजफ्फरनगर में सीट बचाना मुश्किल नजर आ रहा है। यहां भाजपा के दोनों प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।

विज्ञापन


मेरठ में भाजपा प्रत्याशी ने तो शुरुआत में बढ़त भी बनाई थी, लेकिन फिर से पीछे हो गए हैं। वहीं, मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान एक बार भी सपा प्रत्याशी हरेंद्र मालिक से आगे नहीं आ पाए, जबकि वह दो बार से यहां के सांसद हैं।

विज्ञापन

Lok Sabha Election Result: SP candidate Sunita Verma and Harendra Malik leading from Arun Govil Sanjeev Balyan
हरेंद्र मलिक, संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

मेरठ लोकसभा सीट पर शुरुआत के राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल आगे रहे। उन्होंने कई राउंड तक लगभग 20 हजार के आसपास तक की बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद वह एकाएक पीछे आने शुरू हो गए।

बताया गया कि दोपहर दो बजे तक की बात करें तो सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा उनसे करीब 20078 वोटों से आगे रहीं। उन्होंने कुल मत 3070236 प्राप्त किए, जबकि अरुण गोविल ने 350158 वोट प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें: UP Election Results Live 2024: भाजपा के 'राम' पीछे, इकरा बड़ी लीड से आगे, वेस्ट यूपी की सात सीटों का अपडेट

विज्ञापन

वहीं मुजफ्फरनगर की बात करें तो यहां सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक शुरुआत से ही बढ़त बनाए रहे। दोपहर दो बजे तक उन्होंने 237780 वोट की बढ़त बनाई। संजीव बालियान उनसे पीछे रहे। हरेंद्र ने कुल 224479 वोट प्राप्त किए। भाजपा के लिए इन दोनों लोकसभा सीट में अपनी साख बचाना भारी पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: UP की सबसे चर्चित सीट: चंद्रशेखर ने उड़ाए भाजपा के होश, एक लाख की लीड से आगे, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed