फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Election 2019 Result: Minister Suresh Rana said, Shamli district will be developed

कैराना सीट पर सफलता से उत्साहित राज्यमंत्री सुरेश राणा बोले, खूबसूरत बनेगा शामली जिला, होगा विकास

Fri, 24 May 2019 04:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 24 May 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result: Minister Suresh Rana said, Shamli district will be developed
गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की सुनामी चल रही है। उन्होंने देश के प्रत्येक वर्ग के लोगों के दिल में जगह बनाई है। इसी का परिणाम है कि भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आई है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैराना लोकसभा क्षेत्र में भी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


इस कारण पार्टी प्रत्याशी ने भारी अंतराल से जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने और कैराना लोकसभा पर भाजपा प्रत्याशी की जीत से उत्साहित सूबे के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने अमर उजाला से खास बातचीत में यह बातें कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीब, किसान, नौजवान, व्यापारी सहित सभी वर्ग को अपने एजेंडे में लेकर काम किया है। इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे बड़े नेता हैं। कैराना लोकसभा के सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं ने भी प्रधानमंत्री के विकास की रफ्तार पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना क्षेत्र में भाजपा की जीत का एक श्रेय इस बात को भी जाता है कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को न सिर्फ नियंत्रित किया बल्कि बेहतर कानून व्यवस्था दी है। 

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेहद उत्साह व रणनीति के साथ काम किया। कैराना लोकसभा की जीत के बाद अब क्षेत्र में विकास की रफ्तार दोगुनी होगी, साथ ही शामली को एक खूबसूरत शहर बनाने का काम किया जाएगा।

पहले 11 हजार से हारे, अब इससे ज्यादा मतों से जीते
गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि लोकसभा के उपचुनाव में थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में करीब 11 हजार मतों से हार मिली थी, लेकिन इस चुनाव में इससे ज्यादा अंतर से जीत हासिल हुई है। इस जीत में सभी जाति-धर्म के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बजरंग बली का लिया आशीर्वाद
भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने श्री हनुमान धाम पर पहुंचकर बजरंग बली की विशेष पूजा पंडित प्रभु शंकर शास्त्री द्वारा कराई। इस मौके पर श्री हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता हरवीर मलिक, भाजपा नेता पुनीत द्विवेदी समेत भाजपा नेता मौजूद रहे। 

Lok Sabha Election 2019 Result: Minister Suresh Rana said, Shamli district will be developed
बजरंग बली का लिया आशीर्वाद लेते गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
14वें राउंड में 40 हजार की बढ़त होते ही जिलेभर में मनने लगा था जश्न                                   
कैराना लोकसभा सीट पर मतगणना के पहले ही राउंड से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने बढ़त बना ली थी, जो आखिरी राउंड तक कायम रही। पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 22186 मत मिले, जबकि तबस्सुम हसन को 20998 मत मिले थे। भाजपा प्रत्याशी ने 1188 मतों की बढ़त बना ली थी। 10वें राउंड में ये बढ़त 28880 तक पहुंच गई। 15वें राउंड में 44686 मत और 22वें राउंड तक भाजपा ने 62438 मतों से बढ़त बना ली थी। 

जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती गई भाजपाइयों के चेहरे खिलते गए और गठबंधन प्रत्याशी समर्थकों में मायूसी का माहौल छा गया। दोपहर में 14वें राउंड में करीब 40 हजार की बढ़त आते ही शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया था।

जिले भर में भाजपाई आतिशबाजी और मिठाइयां बांटने लगे थे। शाम को भाजपा की जीत के बाद तो हर जगह होली और दिवाली जैसा माहौल हो गया था। शहर के अलावा कैराना, कांधला, थानाभवन, झ़िझाना सभी जगह लोग जश्न में डूबते गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed