फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha Election 2019: Polling parties departing from Victoria Park in Meerut

मिशन 2019: विक्टोरिया पार्क से 'शांतियज्ञ' के बाद रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, जाम से जूझे लोग

Wed, 10 Apr 2019 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Apr 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019: Polling parties departing from Victoria Park in Meerut
बूथ के लिए रवाना होतीं पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला

करीब एक माह से चल रहीं चुनावी तैयारियों की परीक्षा का दिन आ चुका है। पहले चरण में 11 अप्रैल को मेरठ में होने जा रहे चुनाव के लिए बुधवार को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में शांति यज्ञ के बाद पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हुईं। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह 7:30 बजे से मतदान अधिकारी विक्टोरिया पार्क पहुंचने शुरू हो गए। यहां से चुनाव सामग्री लेकर 1198 मतदान स्थल पर पहुंचने का क्रम शुरू हुआ। जिले की सात विधानसभा सीटों पर 2,740 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 10,940 मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


विक्टोरिया पार्क में बुधवार सुबह से चुनाव कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें चुनाव सामग्री उपलब्ध करानी शुरू कर दी गई। इस दौरान डीएम से लेकर अन्य सभी अधिकारी भी वहां मौजूद हैं, जिससे तय समय पर पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल के लिए रवाना किया जा सके। सभी अधिकारियों को समय का ध्यान रखते हुए व्यवस्था बनाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok sabha Election 2019: Polling parties departing from Victoria Park in Meerut
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट और मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला

विक्टोरिया पार्क में हवन के बाद पोलिंग पार्टियों को निवार्चन सामग्री दी जाने लगी। इस दौरान पोलिंग पार्टियां जैसे ही रवाना हुई तो विक्टोरिया पार्क के बाहर जाम लगना शुरू हो गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी की वजह से साकेत व कचहरी पुल के इलाके में जाम लगा हुआ है।  

वहीं बाहर जाम लगने की वजह से कई महिला कर्मचारी दीवार पर सीढ़ी लगागर विक्टोरिया पार्क के भीतर पहुंची। इस दौरान मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट और मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट की ईवीएम पोलिंग पार्टियों को दी गई। 

बिजनौर में आईटीआई के मैदान से लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। 

हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed