लोकसभा चुनाव 2019: नगीना में मतदान संपन्न, शाम 6 बजे तक 63.53 फीसदी हुई वोटिंग
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को नगीना लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। यहां शाम 6 बजे तक 63.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। खास बात यह है कि दूसरे चरण के मतदान में भी मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
नगीना के कई बूथों पर सुबह सात बजे ही वोट डालने के लिए लाइन लग गई थी। नजीबाबाद विधान सभा के गांव लालपुर में बूथ संख्या 80 पर ईवीएम खराब होने के कारण एक घंटा मतदान प्रभावित रहा। नगीना विधान सभा के बूथ नंबर 284 पर और 280 पर पीठासीन अधिकारी के सीआरसी की गलत प्रविष्टि करने के चलते करीब एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। गांव करौदा चौधर में भी ईवीएम खराब हुई। यहां करीब दो-ढाई घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।
वहीं धामपुर विधानसभा के गांव गजपुरा के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। इस गांव में करीब 550 वोटर हैं। इस बार इनका बूथ गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर रसूलपुर में बना दिया था, जिसके विरोध में इन्होंने मतदान का बहिष्कार किया।
बीजेपी प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह ने नजीबाबाद के साहनपुर के बूथ संख्या 140 पर मतदान किय। भारतेंद्र सिंह की माता अंजली देवेंद्र (80 वर्षीय) ने भी इसी बूथ पर वोट डाला। पूर्व विधायक मो. गाजी व चेयरपर्सन शबनम नाज़ ने भी मतदान किया। वहीं कांग्रेश प्रत्याशी ओमवती देवी ने भी वोट डाला। इनके अलावा पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने भी अपनी पत्नी के साथ बूथ केंद्र पर जाकर मतदान किया।
नगीना में शाम 6 बजे तक 63.53 प्रतिशत मतदान हुआ
नजीबाबाद -- 65.25 प्रतिशत
धामपुर -- 64.07 प्रतिशत
नूरपुर -- 63.62 प्रतिशत
नगीना -- 59.83 प्रतिशत
नहटौर -- 64.86 प्रतिशत
नगीना में शाम 5 बजे तक 58 प्रतिशत मतदान
नजीबाबाद -- 57 प्रतिशत
धामपुर -- 61 प्रतिशत
नूरपुर -- 56.5 प्रतिशत
नगीना -- 56.6 प्रतिशत
नहटौर -- 58.9 प्रतिशत
नगीना में दोपहर 3 बजे तक 51.53 प्रतिशत मतदान
नजीबाबाद -- 51 प्रतिशत
धामपुर -- 53.50 प्रतिशत
नूरपुर -- 50.13 प्रतिशत
नगीना -- 50.20 प्रतिशत
नहटौर -- 52.83 प्रतिशत
नगीना में दोपहर 1 बजे तक 38.59 प्रतिशत मतदान
नजीबाबाद -- 35 प्रतिशत
धामपुर -- 40.17 प्रतिशत
नूरपुर -- 38.75 प्रतिशत
नगीना -- 39.20 प्रतिशत
नहटौर -- 39.83 प्रतिशत
नगीना में सुबह 9 बजे तक 11.12 प्रतिशत मतदान
नजीबाबाद -- 11 प्रतिशत
धामपुर -- 10.60 प्रतिशत
नूरपुर -- 9.5 प्रतिशत
नगीना -- 9.5 प्रतिशत
नहटौर -- 15.00 प्रतिशत
वहीं धामपुर विधानसभा क्षेत्र के गजपुरा गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है। उनका कहना है कि गांव में 550 मतदाता हैं। पहले उनका बूथ केंद्र गांव में ही होता था, लेकिन इस बार गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर रसूलपुर गांव में बूथ केंद्र बनाया गया है। इससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है।
उधर, गांव करोदा चोधर में ईवीएम खराब होने के चलते मतदान बाधित हुआ। सूचना मिल रही है कि अभी तक ईवीएम मशीन चालू नहीं हुई है। वहीं नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव लालपुर मान में भी बूथ संख्या 80 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। इसके बाद दूसरी मशीन बदलने पर मतदान शुरू हुआ।
बता दें कि नगीना लोकसभा सीट की पांच विधानसभाओं में वोट डाले जा रहे हैं। नगीना के एमएम इंटर कॉलेज के बूथों पर मतदान करने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। इसके अलावा नगीना के हिन्दू इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर भी सुबह 7 बजे से महिलाओं लंगी लाइन लगी है।
मतदान में 15 लाख से ज्यादा मतदाता सात प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में नगीना लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। तब भाजपा के डॉ. यशवंत सिंह ने सीट पर जीत का परचम लहराया था। सपा के यशवीर सिंह दूसरे और बसपा के गिरीशचंद तीसरे नंबर पर रहे थे। इस बार चुनाव में सात प्रत्याशी हैं। भाजपा से यशवंत सिंह, बसपा से गिरीशचंद और कांग्रेस से ओमवती आमने-सामने हैं। पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे सपा के पूर्व सांसद यशवीर सिंह अब भाजपा में हैं। प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बिरादरी के क्षत्रप भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नगीना लोकसभा सीट पर 15,84,111 मतदाता हैं। इनमें से 841912 पुरुष और 742139 महिला मतदाता हैं। नगीना लोकसभा सीट पर नगीना, नूरपुर, नहटौर, धामपुर और नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र हैं। चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूरी ताकत झोंक रखी है।
नगीना लोकसभा क्षेत्र
विधानसभा पुरूष महिला कुल वोटर
नजीबाबाद 179776 160609 340403
नगीना 180197 159743 339954
धामपुर 156510 136476 292998
नहटौर 157093 138398 295495
नूरपुर 168336 146913 315261
कुल 841912 742193 1584111
प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
डा.यशवंत सिंह भाजपा कमल
गिरीश चंद बसपा हाथी
ओमवती देवी कांग्रेस हाथ का पंजा
कामेश कुमार पीपीओआई डेमोक्रेटिक कैरम बोर्ड
तेज सिंह अंबेडकर समाज पार्टी टॉर्च/बैट्री
चरन सिंह निर्दलीय बल्ला
अमीचंद वाल्मीकि राष्ट्रीय समानता पार्टी कोट
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/