फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha election 2019, 8 lakh bikes will be seen in the kamal sandesh yatra in uttar pradesh

मिशन 2019: 'कमल संदेश यात्रा' में दिखेगा 8 लाख बाइकों का कारवां, भाजपा ने बनाया ये प्लान

Fri, 16 Nov 2018 11:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 16 Nov 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha election 2019, 8 lakh bikes will be seen in the kamal sandesh yatra in uttar pradesh
भाजपा

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर 17 नवंबर को बाइक रैली का आयोजन कर रही है। इसमें उसने प्रत्येक लोकसभा में 10 हजार बाइक का लक्ष्य दिया है। ये आठ लाख बाइक एक दिन एक समय पर पूरे प्रदेश में यात्रा करेंगी। इस बाइक रैली का नाम ‘कमल संदेश यात्रा’ दिया गया है। 

विज्ञापन


गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, यात्रा के संयोजक महेश बाली और मेरठ हापुड़ लोकसभा संचालन समिति के मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया ने रैली के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


मुकेश सिंघल ने बताया कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा से पांच विधानसभा के 2006 बूथों से कार्यकर्ता कम से कम पांच-पांच बाइक लेकर जागृति विहार स्थित राष्ट्रोदय चौक पहुंचेंगे। इन सभी बाइक पर भाजपा का झंडा होगा और कार्यकर्ताओं के गले में पटका होगा। रैली का नेतृत्व भाजपा सांसद, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, रैली संयोजक, विधायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली संयोजक महेश बाली ने बताया कि रैली में सबसे आगे महिला मोर्चा की 300 कार्यकर्ता स्कूटी पर भगवा पगड़ी और भगवा जैकेट पहनकर रहेंगी। साथ ही राष्ट्रोदय चौक से शिवाजी संस्थान तक के मार्ग पर इस कमल संदेश यात्रा पर व्यापारिक, समाजसेवी और स्वयं सेवी संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी।

यह होगा बाइक रैली का रूट 
भाजपा की बाइक रैली जागृति विहार के राष्ट्रोदय चौक से कुटी चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, नई सड़क, सोहराब गेट बस अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, पशु चिकित्सालय, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क होता हुआ बेगमपुल से जीरो माइल स्टोन स्थित शिवाजी संस्थान पहुंचेगी। जहां रैली का समापन होगा। 

भोजन की रहेगी व्यवस्था 
रैली में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन और पानी की भी व्यवस्था की गई है। सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रोदय चौक पर भोजन पानी के पैकेट वितरित किए जाएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed