फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   logo ka rukh dekh

लोगों का रुख देखकर भाग खड़ी हुई सेना तथा कैंट बोर्ड की टीम

Sun, 10 Jul 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 10 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
logo ka rukh dekh
लोगों का रुख देख भाग गयी सेना - फोटो : अमर उजाला
 कैंट बोर्ड ने 5.25 बजे आरआर मॉल ध्वस्त कर दिया। मॉल ध्वस्त होते ही लोगों ने मलबे में लोगों के दबे होने की बात कहते हुए चीखना चिल्लाना शुरू किया। लोगों ने कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मचारियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें बंदी बनाने की बात की।
विज्ञापन

लोगों का आक्रोष देख कैंट बोर्ड अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ वहां से करीब 5.45 बजे भाग गए। इतने में भी मॉल के ध्वस्त होने और लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना सब एरिया मुख्यालय भी पहुंच गई। जहां से जीओसी के मनमीत सिंह अन्य जवानों के साथ करीब 5.50 बजे मौके पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट केशव कुमार ने जीओसी से सेना लगाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन

जिसपर जीओसी ने तुरंत कार्रवाई करने को सैन्य अधिकारियों से कहा। इतने में ही लोगों का गुस्सा जीओसी पर फूट पड़ा। लोग जीओसी को बुरा भला कहने लगे। कुछ ने तो इस पूरी कार्रवाई की जिम्मेदारी की जीओसी को ठहरा दिया। इसपर जीओसी नाराज होकर वहां से चले गए और सैन्य जवान भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed