लॉकडाउन में घर से फरार हुई युवती, प्रेमी को फोन मिलाकर बोली- मैं घर छोड़ आई हूं, तुम भी आ जाओ
लॉकडाउन के चलते मेरठ में बृहस्पतिवार को एक युवती अपने घर से फरार हो गई और अपने प्रेमी को फोन कर कहा, मैं घर छोड़ आई हूं तुम भी आ जाओ... आगे पढ़िए क्या है पूरा माजरा-
सरधना क्षेत्र में कोतवाली पर बृहस्पतिवार दोपहर एक प्रेमी युगल पहुंचा और खुद को अलग- अलग समुदाय का बताते हुए परिजनों से जान का खतरा बताया। युवती कंकरखेड़ा के एक गांव और युवक सरधना के एक मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलवा लिया। परिजन उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन दोनों एक साथ रहने की जिद पर अडे़ रहें।
नगर के एक मोहल्ले का युवक रंगाई पुताई का काम करता है। युवक ने बताया कि वह एक साल पहले अपने परिचित के माध्यम से कंकरखेड़ा के गांव में रंगाई पुताई करने गया था। युवक की इस घर की एक युवती से बातचीत हो गई। इसके बाद दोनों मोबाइल पर एक- दूसरे से बातें करने लगे। प्रेम प्रसंग बढ़ने पर दोनों ने एक- दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। शादी के लिए युवक के परिजन तो मान गए, लेकिन युवती के परिजनों ने मना कर दिया। मौका मिलते ही युवती बृहस्पतिवार को घर से फरार हो गई। वह सरधना पहुंची और युवक को फोन कर बताया कि वह घर छोड़कर आ गई है, तुम भी आ जाओ।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का उल्लंघन, प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, भगाकर करना चाहता था शादी, ग्रामीणों ने दबोचा
इसके बाद युवक उसके पास पहुंचा। यहां से दोनों कोतवाली पहुंचे और खुद को बालिग बताते हुए एक साथ रहने की बात कही। साथ ही पुलिस से सुरक्षा मांगी। पुलिस ने फोन कर दोनों के परिजनों को कोतवाली बुला लिया। यहां दोनों के परिजन उन्हें समझाने में लगे रहे, लेकिन दोनों ने घर जाने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। यदि कोई फैसला नहीं होता तो पुलिस आगे की कार्रवाई की करेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/