{"_id":"5ec946208ebc3e90941e5401","slug":"lockdown-update-1630-passengers-including-students-of-madrasas-left-for-their-homes-from-saharanpur-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: घरों में अपनो के बीच ईद मनाएंगे ये मदरसो के छात्र, स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए 1630 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: घरों में अपनो के बीच ईद मनाएंगे ये मदरसो के छात्र, स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए 1630 यात्री
Sat, 23 May 2020 09:20 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 23 May 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुए प्रवासी श्रमिक और मदरसों के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन से शनिवार को बाहरी राज्यों के प्रवासी मजदूरों और मदरसों के छात्रों सहित 1630 यात्रियों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से रवाना किया गया। इनके रवाना होने से पहले रेलवे, जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की ओर से यात्रियों को भोजन, पानी का वितरण भी किया गया। मदरसा छात्रों में ज्यादातर किशोर शामिल रहे। मदरसा छात्रों ने बताया कि वे अपने घरों में परिवार के लोगों के साथ ईद मना सकेंगे।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को बिहार के लिए भेजा गया। यह ट्रेन पूर्णिया तक पहुंचेगी। ट्रेन की रवानगी के समय गर्मी के मौसम में खाने से ज्यादा पानी की अधिक मांग रही। स्टेशन पर स्थित स्टॉलों पर भोजन पानी की सुविधा न होने के कारण विभिन्न संस्थाएं ही प्रमुख सहयोगी बनीं। इससे पहले शुक्रवार को भी काफी संख्या में मदरसों के छात्र सहित 1600 से अधिक यात्रियों को रवाना किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ईद पर लॉकडाउन ने बाजार को दिया 1 हजार करोड़ का फटका, महामारी के दौर में जनता हलकान, व्यापारी परेशान
विज्ञापन
रेलवे के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक सुलतान अहमद ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के आवागमन का फ्लो पहले से कुछ कम हुआ है। इसके चलते अब एक ही श्रमिक स्पेशल ट्रेन संचालित की गई। इससे पहले रोजाना चार या पांच स्पेशल ट्रेन स्थानीय स्टेशन से चलाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि रविवार को भी दोपहर 12 बजे एक ही श्रमिक स्पेशल संचालित करने की संभावना है।
रेलवे स्टेशन पर कुछ स्टॉल शुरू किए जाएं
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के बाद एक जून से कुछ नई ट्रेनों के संचालन की घोषणा के बाद कुछ वेंडरों ने रेलवे स्टेशन पर कुछ स्टॉल चलाने की मांग की है। उनकी ओर से यात्रियों के लिए पानी, ब्रांडेड कंपनी के पैकिंग जूस या अन्य फूड आइटम्स से संबंधित स्टॉल संचालित करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि रेलवे अफसरों की ओर से इस बारे में अभी कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/