फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown Shamli Update, The people of Shamli have taken the workers cross the Yamuna with 500 rupees

लॉकडाउन: जिले की सीमाएं सील, शुरू हुआ ये खेल, 500 रुपये लेकर श्रमिकों को पार कराई यमुना

Mon, 30 Mar 2020 10:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Mar 2020 10:13 PM IST
सार

लॉकडाउन के चलते शामली में बॉर्डर सील कर दिए गए। वहीं कुछ लोगों ने ट्यूब लाकर श्रमिकों से यमुना नदी पार कराने पर 300 से 500 रुपये प्रति व्यक्ति वसूली शुरू कर दी।

विज्ञापन
Lockdown Shamli Update, The people of Shamli have taken the workers cross the Yamuna with 500 rupees
लोगों को खदेड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन को लेकर केंद्र की सख्ती का असर नजर आने लगा है। बॉर्डर सील कर दिए गए। बाहरी राज्यों से आने वालों को लौटाया जाने लगा है। लिहाजा पलायन करने वालों का आना बंद हो गया है। क्वारंटीन सेंटर खाली हो गए हैं। इस बीच रामड़ा खादर में कुछ लोगों ने ट्यूब लाकर श्रमिकों से यमुना नदी पार कराने पर 300 से 500 रुपये प्रति व्यक्ति वसूली शुरू कर दी। 

विज्ञापन


शामली में रविवार रात ही पुलिस प्रशासन ने जिले की सीमाएं सील कर सख्ती शुरू दी थी। हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने बाहरी लोगों को लौटा दिया और ई-चालान किए गए। लोगों का आना जाना बंद हुआ तो कुछ लोगों ने इसका फायदा उठाया। रामड़ा खादर में कुछ लोगों ने ट्यूब लाकर श्रमिकों से मोटी रकम लेकर यमुना नदी पार करानी शुरू कर दी। मजबूरीवश लोग मोटी रकम देकर बॉर्डर पार करने लगे। सूचना मिलने पर कैराना पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को दबोच लिया। नौ बाइकें बरामद कर ली हैं। पुलिस ने मामौर खादर में छापा मारा तो वहां भी यही सब चल रहा था। पुलिस ने यहां से भी एक युवक को ट्यूब के साथ पकड़ लिया। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि तीन लोगों को अवैध रूप से सीमा पार कराने के आरोप में पकड़ा है। शाम तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Virus Update: मेरठ में फिर मिले छह नए मरीज, लोगों में बढ़ी दहशत, संख्या बढ़कर हुई 19

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को क्वारंटीन सेंटर रहे खाली 
दूसरे राज्यों से आ रहे श्रमिकों की जांच के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाए थे। रविवार रात से बॉर्डर पर सख्ती से इक्का दुक्का लोग ही यहां पहुंचे। कैराना के अंबा पैलेस, एलम कस्बे के इंटर कॉलेज और करनाल हरियाणा बॉर्डर पर बिडौली में क्वारंटीन सेंटर में एक हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। इनमें गैर जिलों के लोग थे, जिन्हें आगे भेज दिया गया। रविवार रात से प्रशासन की सख्ती के कारण ये सेंटर खाली नजर आए। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम खाली बैठी थी। 

दिल्ली पुलिस के सिपाही सहित दो लोगों को लौटाया 
हरियाणा बॉर्डर यमुना पुल पूरी तरह से सील कर दिया गया। दोपहर के समय दरियागंज थाने में तैनात दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल कार द्वारा अपने घर सिक्का सिलावर जाने लगा। सीओ प्रदीप सिंह ने कांस्टेबल को अनुमति नहीं होने के चलते यमुना पुल से वापस भेज दिया। एक होमगार्ड बाइक पर पीछे एक युवक को लेकर आया और बॉर्डर पार करने लगा। पुलिस ने उसको भी वापस भेज दिया। बिना अनुमति के किसी को भी बॉर्डर पार करने नहीं होने दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed