फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown, it is necessary to have the Arogya Setu app activated in mobile to get the deed of land in Baghpat

क्यों जरूरी हुआ आरोग्य सेतु एप? रजिस्ट्री कार्यालय जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, बैनामा कराने में होगी आसानी

Thu, 16 Apr 2020 09:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Apr 2020 09:52 PM IST
सार

  • आरोग्य सेतु एप के बिना नहीं करा सकेंगे बैनामा 
  • मोबाइल एप के बिना रजिस्ट्री कार्यालय में नहीं मिलेगी एंट्री

विज्ञापन
Lockdown, it is necessary to have the Arogya Setu app activated in mobile to get the deed of land in Baghpat
आरोग्य सेतु एप - फोटो : ट्विटर।

विस्तार

बागपत में रजिस्ट्री कार्यालय खुल गए हैं। पहले दिन जिले में बैनामा नहीं हुआ। तय किया गया है कि रजिस्ट्री कार्यालय में सिर्फ उन लोगों को एंट्री दी जाएगी, जिनके मोबाइल में आरोग्य सेतु एप एक्टिव होगा। सोशल डिस्टेंस का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कर्मचारियों के नियमित हेल्थ चेकअप का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि शासन ने बृहस्पतिवार से रजिस्ट्री कार्यालय खोल दिए हैं। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा स्थित कार्यालयों में सोशल डिस्टेंस का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठे का निशान लगाने से पहले हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। कर्मचारी रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करेंगे। केवल ई-स्टांप के माध्यम से स्टांप शुल्क स्वीकार किया जाएगा। नगद पंजीकरण शुल्क अदायगी प्रतिबंधित रहेगी। शुल्क केवल ऑनलाइन ही मंजूर किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग: जज्बे को सलाम, जान जोखिम में डाल निभाई जिम्मेदारी, अब 14 दिन के लिए पूरी टीम क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल, मुआयना और तलाश नहीं
डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक नकल, मुआयना और तलाश के कार्यालय रजिस्ट्री कार्यालयों में नहीं होंगे। एक मीटर की दूरी पर गोले बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले दिन नहीं हुआ बैनामा
एआईजी स्टांप रामदयाल ने बताया कि पहले दिन कोई बैनामा नहीं हुआ है। प्रशासन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed