फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने की लाॅकडाउन अवधि 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा, सब्जी मंडी और राशन की दुकानों पर फिर उमड़ी भीड़

Tue, 14 Apr 2020 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Apr 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Lockdown increased for 3rd May in India, people run to shops to be necessary items in West UP
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाॅकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है। वहीं लाॅकडाउन की अवधि बढ़ने की जानकारी के बाद लोगों ने राशन और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की। सुबह से ही लोगों की  भीड़ रही। आगे जानें पश्चिमी यूपी में कहां कैसा है हाल :-

Lockdown increased for 3rd May in India, people run to shops to be necessary items in West UP
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

मेरठ में आज 35 लोगों की रिपोर्ट आएगी। कई पुराने मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना की चेन तोड़ने की पूरी कोशिश में जुटा है। वहीं पाॅजिटिव आए जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

24 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्रों में दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा। 18 लाख की आबादी में सर्वे पूरा हो चुका है। अब तक 700 से ज्यादा खांसी और बुखार के मरीज मिल चुके हैं। 

Lockdown increased for 3rd May in India, people run to shops to be necessary items in West UP
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

बिजनौर जिले में कोरोना के तीन मरीज मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जिन गांवों से संक्रमित लोग मिले उन्हें सील कर दिया गया है। किसी को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इन लोगों को जिन जगह पर क्वारंटीन किया गया था वहां पर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

मंगलवार को डाॅ. आंबेडकर जयंती पर अवकाश था। इसके बाद भी महिलाएं बैंकों से पैसा निकालने के लिए आती रहीं। जिले में कोरोना संक्रमण सामने आने के बाद अब पुलिस प्रशासन लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने की बात कह रहा है। जिलेवासियों की नजर प्रधानमंत्री के आज देश को संबोधन देने पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown increased for 3rd May in India, people run to shops to be necessary items in West UP
- फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन के 21वें दिन मंगलवार को सुबह बाजार खुला तो लोगों की दुकानों पर भीड़ लगी। लोगों ने लॉकडाउन बढ़ने की जानकारी लगते ही जमकर खरीदारी की। सब्जी मंडी, दाल मंडी में जमकर खरीदारी की गई। बाइक पर दो से अधिक सवारी घूमने वालों को पुलिस ने रोककर ई चालान किए। 

मुजफ्फरनगर शहर में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बाजार खुले। लॉकडाउन बढ़ने की आशंका के चलते लोगों ने दाल और सब्जी मंडी में जमकर खरीदारी की। 9 बजे के बाद पुलिस ने दुकानें बंद करवा कर लोगों को घरों पर भेज दिया।

उधर, जिले में कोरोना पॉजिटिव के सात केस पाए जाने पर प्रशासन संबंधित क्षेत्रों में होम डिलीवरी कराने में जुटा रहा। लॉकडाउन अवधि बढ़ने के बाद लोग खरीदारी करने के लिए लोग भारी संख्या में लोग सब्जी मंडी और  राशन की दुकानों पर उमड़ने लगे। सुबह छह से नौ बजे तक मंडी और दाल मंडी में भीड़ रही।

विज्ञापन
Lockdown increased for 3rd May in India, people run to shops to be necessary items in West UP
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

कैराना कस्बे की दो हजार आबादी सीलिंग के दायरे में आ गई है। कैराना की पटवारी वाली मस्जिद के निकट रह रहे बागपत के तीन जमाती सोना पॉजिटिव मिलने से पुरे क्षेत्र को सील किया गया सुबह ही अफसरों ने लगाई दौड़ पुलिस प्रशासन और स्वास्थ विभाग की टीमों ने पूरे इलाके को सैनिटाइज किया रहा है। लाॅकडाउन बढ़ने पर लोग परेशान न हों इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी व्यवस्था करने में जुटा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed