फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown in Uttar Pradesh, A young man broke his leg from police beating in Muzaffarnagar

लॉकडाउन: युवक को मारा डंडा, पैर टूटने से लोगों में आक्रोश, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

Wed, 22 Apr 2020 09:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Apr 2020 09:34 PM IST
सार

  • युवक की पिटाई पर खाकी के खिलाफ गुस्सा
  • पुलिस ने युवक को डंडा मारा, पैर टूटा, इंस्पेक्टर के समझाने पर लोग शांत हुए
  • पुलिस के खिलाफ बवाल होने से टला

विज्ञापन
Lockdown in Uttar Pradesh, A young man broke his leg from police beating in Muzaffarnagar
घायल युवक और मौके पर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने दूसरे वर्ग के युवक की पिटाई कर दी। पुलिस के इस रवैये के खिलाफ लोगों का आक्रोश भड़क गया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया। पुलिसकर्मी जान बचाकर वहां से भाग निकले। इंस्पेक्टर ने लोगों की भीड़ को समझाबुझाकर बमुश्किल शांत किया। 

विज्ञापन


मोहल्ला साहबराय निवासी अमीरुददीन का पुत्र आमिर बुधवार की सुबह अपने घर के पास खड़ा हुआ था। इसी दौरान पुलिस गश्त करते हुए पहुंची, जबकि उस वक्त सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे तक लॉकडाउन में सामान खरीदने को लेकर तीन घंटे की छूट चल रही थी। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने लॉकडाउन का पालन कराने को आमिर को डंडा मार दिया। डंडा लगने से आमिर का पैर टूट गया। पुलिस द्वारा डंडा मारने को लेकर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गुस्साए लोग पुलिसकर्मियों को पकड़ने के लिए काफी दूर तक उनके पीछे दौड़े, लेकिन पुलिसकर्मी जान बचाकर बाइक पर भाग निकले। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का उल्लंघन, सपा जिलाध्यक्ष की स्कॉर्पियो समेत काटे 50 वाहनों के चालान, 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर ने लोगों की भीड़ को समझा बुझाकर बमुश्किल शांत किया। इसके बाद, परिजन घायल आमिर को लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने घायल आमिर के पैर पर प्लास्टर किया।

हंगामे से बाजार में अफरातफरी मची
पुलिसकर्मियों द्वारा आमिर को डंडा मारकर पैर तोड़ने को लेकर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। मोहल्ले की महिलाएं मकानों की छतों पर चढ़ कर पुलिसकर्मियों की इस हरकत को कोस रही थी। हंगामे को लेकर बाजार में सामान खरीदने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed