फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown, Fifty vehicles challans including District Head of Samajwadi party for violation of lockdown in Baghpat

लॉकडाउन का उल्लंघन, सपा जिलाध्यक्ष की स्कॉर्पियो समेत काटे 50 वाहनों के चालान, 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 22 Apr 2020 06:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Apr 2020 06:57 PM IST
सार

  • लॉकडाउन में सपा जिलाध्यक्ष की स्कॉर्पियो का कटा चालान 
  • जिले भर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर की गई सख्ती
  • आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ भी दर्ज किया गया मुकदमा

विज्ञापन
Lockdown, Fifty vehicles challans including District Head of Samajwadi party for violation of lockdown in Baghpat
सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी का चालान किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर बागपत पुलिस ने सख्ती की। नगर में सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू चौधरी की स्कॉर्पियो का चालान कर दिया गया। इसके अलावा फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर चार लोगों व अन्य 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष बुधवार को नगर के राष्ट्रवंदना चौक से गुजर रहे थे। पुराना कस्बा चौकी प्रभारी बलराम यादव ने सीट बेल्ट न पहनने पर उनका चालान कर दिया। दोघट पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पांच लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। खेकड़ा पुलिस ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर अतीकुर्रहमान पुत्र अली अहमद निवासी ग्राम रटौल को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


वहीं छपरौली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में टांडा निवासी तोतला उर्फ इमरान पुत्र जमील कसाई, नूर मियां पुत्र नौशाद, हैदर पुत्र हमीद उर्फ नानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चांदीनगर पुलिस ने गढ़ी कलंजरी के जंगल से वेद प्रकाश उर्फ पप्पू पुत्र श्याम सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से देशी शराब के 25 पव्वे बरामद किए गए हैं। छपरौली पुलिस ने वांछित चल रहे माजिद पुत्र नूरहसन निवासी हेवा और बालैनी पुलिस ने नीरज पुत्र वेदराम निवासी हरियाखेड़ा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक छुरी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह दिन में चार हजार चालान, 612 गाड़ियां सीज

चेयरमैन के साथ फेसबुक पर अभद्रता

एक युवक ने नगर पंचायत चेयरमैन की फेसबुक पर गाली गलौज व अभद्रता की पोस्ट डाल दी। चेयरमैन की शिकायत पर पुलिस युवक को चौकी ले आई। युवक के गलती मानने पर लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। 

पुलिस ने बिना मास्क लगाने वालों के काटे चालान

लॉकडाउन के चलते नगर की तमाम सीमाएं सील की हुई है। किसी भी वाहन को अंदर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। मुख्य मार्ग पर आने वाली गलियों को अवरोधक लगाकर बंद कर दिया गया है। उन्हें मुख्य बाजार में जाने को रोक दिया गया है और लोग घरों में कैद है। 

थाना प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि हाल में लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। बुधवार को पुलिस ने दोपहिया वाहन पर बिना मास्क लगाकर चलने वाले चालकों पर भी शिकंजा कस दिया है और उनके चालान किए गए है। बुधवार को शाम तक 50 चालान किए गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed