फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown implemented in West UP today, milk and medicine supply will be interrupted

पश्मिची यूपी में आज सख्ती से लागू हुआ लाॅकडाउन, दूध-दवा की होगी सप्लाई, अन्य सेवाएं बाधित

Sun, 18 Apr 2021 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Apr 2021 01:10 PM IST
सार

  • फल, सब्जी, परचून के सामान की होम डिलीवरी तक नहीं होगी

विज्ञापन
Lockdown implemented in West UP today, milk and medicine supply will be interrupted
lockdown in meerut - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ शहर के कोरोना संक्रमण को को रोकने के लिए शनिवार रात 8:00 बजे से सोमवार सुबह 7:00 बजे तक का कर्फ्यू शुरू हो गया। इस अभियान में व्यापारियों द्वारा 24 घंटे की अतिरिक्त सोमवार की साप्ताहिक बंदी भी मददगार साबित होगी। प्रदेश सरकार की ओर से रविवार को घोषित लॉकडाउन में सिर्फ दूध और दवा की सप्लाई होगी। फल, सब्जी, परचून के सामान की बिक्री से लेकर होम डिलीवरी तक नहीं की जाएगी। कई अन्य सेवाएं भी बाधित रहेंगी। वहीं, शहर में सोमवार को 70 फीसदी बाजार बंद रहते हैं। इसलिए इस दिन भी बंदी के ही हालात रहेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं के साथ स्वच्छता और सैनिटाइजेशन से जुड़े लोगों को छूट दी है। वहीं पहली बार बिना मास्क पकड़े जाने पर एक हजार और दूसरी बार 10 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। निगम और छावनी परिषद् द्वारा शहर और छावनी के संपूर्ण बाजारों में सैनिटाइजेशन भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
  • दूध की सप्लाई सुबह और शाम को संभव होगी
  • मेडिकल पर दवा लेने पर्चे के साथ जा पाएंगे 
  • शादियों में 50 लोगों को अनुमति 
  • अंतिम संस्कार में 20 को जाने की अनुमति
  • फल, सब्जी, परचून के सामान की बिक्री  
  • सभी प्रकार के वाणिज्य, डाकघर, बैंक बंद रहेंगे
  • सामान की होम डिलीवरी नहीं की जाएगी

सोमवार को होगी संपूर्ण बाजार की साप्ताहिक बंदी
संयुक्त व्यापार संघ ने आपात बैठक कर स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और व्यापारियों की सुरक्षा पर चर्चा की। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने जिलाधिकारी सहित नगर आयुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को फोन पर वार्ता की। अजय गुप्ता ने कहा कि अभी तक शहर में सोमवार से शनिवार के बीच अलग-अलग दिन अलग अलग बाजारों में बंदी होती थी। संगठन की मांग को स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 19 अप्रैल से शहर के बाजारों में सोमवार को ही बंदी के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, सुधीर रस्तौगी, सतेंद्र, ललित अमूल, धनंजय, अनुज वशिष्ठ, अंकित, मनु, अंकुर गोयल मौजूद रहे। 

मेरठ में कोरोना की रफ्तार और तेज हो रही है। शनिवार को 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 716 नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में हर घंटे कोरोना के करीब 30 मरीज मिले हैं। यह बड़ी भयावह स्थिति है। पिछले साल सितंबर में जब कोरोना पीक पर था, तब भी जिले की ऐसी स्थिति नहीं थी। 

प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों में मेरठ के छह लोग हैं। इनमें 45, 46, 32, 60 और 86 वर्षीय व्यक्ति व 58 वर्षीय महिला थीं। 51, 60 वर्षीय व्यक्ति और 58 वर्षीय महिला बुलंदशहर की थीं। 89 वर्षीय महिला गाजियाबाद और 83 वर्षीय महिला बागपत की रहने वाली थीं। मरीजों में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स हैं।

परतापुर क्षेत्र के एक ही स्थान के 33 छात्र हैं। इस्लामाबाद क्षेत्र के 21 हैं। इनके अलावा शास्त्री नगर, गांधीनगर, गली नंबर 2, प्रह्लाद नगर, मेडिकल कॉलेज, सोमदत्त विहार, जागृति विहार, भावनपुर और कंकरखेड़ा क्षेत्र से काफी मरीज़ हैं। शनिवार को 8114 सैंपलों की जांच की गई। 

अब तक 25933 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 1620 लोग होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 424 लोगों की मौत दिखा रहा है। 175 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 21981 की छुट्टी हो चुकी है। पिछले तीन दिन में 1862 मरीज मिले हैं।

मेडिकल में 229 मरीज भर्ती हो सकता है बेड़ों का संकट
मेडिकल कॉलेज में शनिवार को 229 मरीज भर्ती थे, यह सबसे बड़ी संख्या है। मेडिकल कॉलेज में एक साथ इतने मरीज भर्ती नहीं हुए हैं। यहां कोविड बेड़ों की संख्या ढाई सौ है, लेकिन जिस लिहाज से मरीज मिल रहे हैं बेड़ों का संकट पैदा हो जाएगा। प्राचार्य का कहना है कि बेड़ों की संख्या रविवार तक बढ़ा दी जाएगी। साथ ही आॅक्सीजन की किल्लत न रहे इसकी व्यवस्था की जा रही है। छह हजार टन का एक नया ऑक्सीजन टैंक एक सप्ताह बाद चालू हो जाएगा। 

प्रशासन ने बनाए 34 हॉटस्पॉट, सख्ती के निर्देश
कोरोना के मामलों में वृद्धि के साथ ही हॉटस्पॉट बनाने भी शुरू कर दिए हैं। इसी के साथ ही प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन को लेकर भी गाइडलाइन जारी कर दी है। एक केस मिलने की स्थिति में 25 मीटर रेडियस का क्षेत्र और एक से अधिक केस की स्थिति में 50 मीटर रेडियस के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। 25 मीटर रेडियस में करीब 20 घर शामिल होंगे, जबकि 50 मीटर के रेडियस में 60 घर शामिल किए गए हैं।

एसीएम सदर सुनीता सिंह की ओर से लालकुर्ती, सदर बाजार व कंकरखेड़ा क्षेत्र में कुल 18 हॉटस्पॉट निर्धारित किए गए हैं। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में तिलक रोड बेगमबाग, जेपी आरोग्य हॉस्पिटल, लाल क्वार्टर शिवाजी कॉलोनी, सदर बाजार क्षेत्र में थापरनगर, अलीमपुरा सदर बाजार, सोतीगंज और कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में न्यू सैनिक कॉलोनी, डिफेंस एनक्लेव, सुभाषपुरी, मैथनिया मोहल्ला, सैनिक कॉलोनी, श्रद्धापुरी, वैष्णो धाम कॉलोनी, हरिनगर मेरठ सिटी, गणपति विहार, खिर्वा रोड अमोलिका एंक्लेव में हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। एसीएम (तृतीय) संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कुल 16 हॉटस्पॉट निर्धारित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed