{"_id":"5e79e9a58ebc3e76987d7a3f","slug":"lockdown-bjp-mla-sahendra-ramala-announced-to-pay-one-day-salary-to-chief-minister-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: भाजपा विधायक सहेेंद्र रमाला ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: भाजपा विधायक सहेेंद्र रमाला ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का किया एलान
Tue, 24 Mar 2020 04:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 24 Mar 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों ने आर्थिक सहयोग की पहल की है। बागपत जनपद के छपरौली से भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का एलान किया है। उन्होंने लोगों से भी सरकार के साथ खड़े होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सहेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे लगता है इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सरकार के साथ हर नागरिक को अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। चुनौती बड़ी है, लिहाजा जन प्रति होने के नाते कोरोना के खिलाफ जंग में हमारी भी अहम जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सांकेतिक योगदान के तौर पर मैं एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान कर रहा हूं।
विज्ञापन
बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने सीएम को ट्वीट कर जिले को लॉकडाउन करने की मांग रखी। उन्होंने तर्क दिया कि जिला सोनीपत, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के नजदीक है इस कारण लॉकडाउन करना जरूरी है।