{"_id":"6a8c806f1309de361606dcc5","slug":"liquor-bottle-smashed-on-car-drivers-head-on-highway-video-goes-viral-meerut-news-c-72-1-mct1011-158284-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाईवे पर कार चालक के सिर में मारी शराब की बोतल, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाईवे पर कार चालक के सिर में मारी शराब की बोतल, वीडियो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सोमवार को बाइक सवार युवक ने कार सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी ने शराब की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया। सिर में चोट लगने से कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान हाईवे पर हंगामा होता रहा, जिससे जाम की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
घटनास्थल से पुलिस चौकी की दूरी करीब 100 मीटर भी नहीं है। इसके बावजूद आरोपी काफी देर तक सड़क पर तांडव मचाता रहा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।