फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Liquor being drunk in hotels and restaurants without permission

बिना अनुमति के ये कैसी मनमानी, होटल-रेस्टोरेंट में खूब पिलाई जा रही शराब, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Sat, 27 Jun 2020 12:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Liquor being drunk in hotels and restaurants without permission
पुलिस की कार्रवाई के बाद भी होटल में शराब पीते मिले लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में प्रशासन की बिना अनुमति के रेस्टोरेंट एवं होटल खोले जा रहे हैं। इनमें सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य सावधानियों को ताक पर रखकर ग्राहकों को शराब के साथ वेज एवं नॉन वेज परोसा जा रहा है। वहीं, ग्राहक भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। इस सबके बीच कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन


शहर की सड़कों, बाजारों, होटलों एवं रेस्टोरेंट आदि में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। रेस्टोरेंट और होटल संचालक ग्राहकों को बैठाकर बगैर लाइसेंस शराब एवं खाद्य सामग्री परोस रहे हैं। बेगमपुल, गढ़ रोड, दिल्ली रोड के साथ शहर के आउटर स्थित होटलों में शराब पिलाई जा रही है। यहां खाना परोसते समय मास्क लगाना, वेटरों द्वारा ग्लब्ज पहनना आदि निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। होटलों में सीटिंग प्लान में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Board Result 2020: मेरठ के 86 हजार छात्र-छात्राओं को परिणाम का इंतजार, फेल हों या पास... न हों उदास
विज्ञापन
विज्ञापन


होटलों की रिन्यूअल प्रक्रिया
आबकारी विभाग के अनुसार शहर में 16 होटलों एवं रेस्टोरेंट के पास शराब पिलाने के लाइसेंस हैं। होटल संचालकों द्वारा लाइसेंस के रिन्यूअल कराने की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में बार संचालित नहीं किए जा सकते हैं। ध्यानचंद नगर, शारदा पैलेस, बागपत रोड और एक अन्य स्थान पर मॉडल शॉप संचालन की अनुमति दी गई है। हालांकि यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अन्य नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed