फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lineman cheated in the name of paying the bill

Meerut News: बिल जमा करने के नाम पर लाइनमैन ने की ठगी

Sun, 25 Jan 2026 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Lineman cheated in the name of paying the bill
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी गुलिश्ता पत्नी आरिफ ने बिजली बिल जमा करने के नाम पर लाइनमैन पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी लाइनमैन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि आरोपी लाइनमैन कुछ दिन पहले बिजली बिल जमा करने के नाम पर उससे दो हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि आरोपी ने उसके रुपये बिल में जमा नहीं किए है। इस कारण उसका विद्युत कनेक्शन भी कट गया। पीड़िता ने आरोपी को कॉल की तो आरोपी ने उसका फोन भी नहीं उठाया। आरोप है कि आरोपी ने बड़ी संख्या में कस्बे के लोगों से बिल जमा करने के नाम पर ठगी की है। रविवार को थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed